
ऋषिकेश। तथाकथित बाबा ढालवाला ने सोमवार को मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष के साथ फोन पर अभद्रता की। पालिकाध्यक्ष के साथ अभद्रता के बाद लोगों ने मूर्ति को हटा दिया है। साथ ही पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने पुलिस से बाबा के खिलाफ शिकायत की है। रविवार को एक बाबा ने ढालवाला में एक घर के पास मूर्ति स्थापित कर अपना ठिकाना बना दिया था। इसकी भनक लगने पर लोगों ने बाबा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बाबा ने सोमवार सुबह पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी को फोन किया। आरोप है कि बातचीत के दौरान उसने पालिकाध्यक्ष के साथ अभद्रता की। पालिकाध्यक्ष का आरोप है कि इस तरह के संदिग्ध बाबा को कुछ लोगों की शह है। उन्होंने बाता के खिलाफ मुनिकीरेती थाना पुलिस के खिलाफ तहरीर दी है। मुनिकीरेती थानाध्यक्ष कमलमोहन भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाही की जायेगी।

