Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बावड़ी मेले के दूसरे दिन मिट्टी के बर्तन खरीदने उमड़े लोग
  • देहरादून

बावड़ी मेले के दूसरे दिन मिट्टी के बर्तन खरीदने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 14/04/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  बैसाखी पर्व पर गंगभेवा बावड़ी मेला शुरू होते ही लोग रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ते दामों पर खरीदने के लिए उमड़ने लगे हैं। मेले के दूसरे दिन मिट्टी के बर्तन और घरेलू सजावट का सामान खरीदने पर जोर रहा। काश्तकारों ने जहां खेती में प्रयोग होने वाले औजारों की खरीदारी की। वहीं महिलाओं ने चाट-पकोड़ी का आनंद लेने के साथ ही सजने संवरने का सामान खरीदा। बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। गंगभेवा बावड़ी में बैसाखी पर्व पर मेले की शुरुआत कई दशक पूर्व हुई थी। माना जाता है कि मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जरूरत का सामान उपलब्ध करवाना था। शनिवार से शुरू हुए इस मेले में विशेषकर गर्मी के मौसम में काम आने वाले मिट्टी के घड़े, बांस के पंखों की दुकानें सज गई हैं। बैसाखी के दिन से ही फसल काटने की शुरुआत की जाती है, लिहाजा फसल काटने वाले औजारों की बिक्री भी काफी होती है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के जंजोली, बुबका, शेरपुर, सलेमपुर गांव के लोग मेले में मिट्टी के घड़े, मटका, कछाली, सुराही, गुल्लक बेचने के लिए आए हुए हैं। उनका कहना है कि बैसाखी के बाद तेज गर्मी शुरू होने से मेले में घड़ों की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। सेलाकुई के शिल्पी गांव के ग्रामीण मेले में बांस के बने पंखे बेचते हैं। मेले में फसल काटने के औजार बेचने बेहट से लोग यहां पहुंचे हैं। ये लोहार वर्षों से यहां फसल काटने के उपयोग में आने वाले औजार बेच रहे हैं। बावड़ी में लगने वाले इस मेले का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व तो है ही, साथ ही आसपास के क्षेत्र में लगने वाला यह एकमात्र ऐसा मेला है, जहां मौसम के अनुसार लोगों की जरूरत का सामान ही अधिकतर बिकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेकाबू डंपर दीवार से टकराया, बड़ा हादसा टला
Next: तीन सगे भाइयों सहित छह के खिलाफ तोड़-फोड़ का मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.