Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कोविड-19 से बचाव व विधिक अधिकारों की जानकारी के लिए आयोजित किए जा रहे जागरूकता शिविर
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 से बचाव व विधिक अधिकारों की जानकारी के लिए आयोजित किए जा रहे जागरूकता शिविर

RNS INDIA NEWS 11/08/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में डिजिटल माध्यम से व विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं पहुंचकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को उनके घर-द्वार पर ही कानूनी जानकारी प्रदान की जा सके। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सोलन कपिल शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में सोलन के पुराने बस अड्डे तथा बाईपास सोलन पर चालकों, परिचालकों एवं ऑटो चालकों को कोविड-19 के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

कपिल शर्मा ने कहा कि कण्डाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग-05 के फोरलेन कार्य में संलग्न श्रमिकों को भी कोविड नियमों का पालन करने के बारे में प्रेरित किया गया। पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन, अप्पर बाजार, चैक बाजार इत्यादि स्थानों पर भी लोगों को कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई। लोगों को बताया गया कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है और ऐसे में आवश्यक है कि लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें, उचित सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
उन्होंने कहा कि इस अवधि में बाल आश्रम अर्की, ओपन शेल्टर होम कथेड़ में बालक-बालिकाओं को कोविड-19 से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में भी बताया गया।
कपिल शर्मा ने कहा कि इस दौरान सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड के तहत ग्राम पंचायत चण्डी, सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत ओच्छघाट, जाबल जमरोट, कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग, घनागुघाट, पारनू तथा मान में लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। लोगों को बताया गया कि लोक अदालत व मध्यस्थता के माध्यम से आपसी झगड़ों का निपटारा किया जा सकता है। लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं, पंचायती राज अधिनियम, घरेलू हिंसा, सूचना का अधिकार एवं मनरेगा के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि वे कोविड-19 से बचाव के लिए अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं तथा अन्य को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि जिला कारागार सोलन में कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। कैदियों को कोविड नियमों का पालन करने तथा ‘प्ली बारगेनिंग’ के बारे में बताया गया। जेल अधिकारियों को उनके कर्तव्य व कैदियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में अवगत करवाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जुआ खेलने पर 10 व्यक्ति हुए गिरफ्तार
Next: सोलन जिला में विशेष लोक अदालत 22 तथा 29 अगस्त को

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.