Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में दो गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में धौलछीना और दन्या पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने सभी थाना प्रभारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को धौलछीना थानाध्यक्ष विजय नेगी के निर्देशन में उपनिरीक्षक गोकुल टम्टा और उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान बाड़ेछीना तिराहे के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय विशम्बर दत्त, निवासी ग्राम पेटशाल, धौलछीना के रूप में हुई। उसके पास से माल्टा ब्रांड की अवैध देशी शराब के 52 पव्वे (कुल 13 बोतलें) बरामद की गईं। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत थाना धौलछीना में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में बुधवार को चौकी जागेश्वर के प्रभारी उपनिरीक्षक भगवान गिरी गोस्वामी व टीम ने वृद्ध जागेश्वर तिराहे पर चेकिंग के दौरान 35 वर्षीय चन्दन सिंह नेगी, निवासी ग्राम गुन्जरखाली, तहसील भनोली को पकड़ा। उसके पास से 100 पाउच मसालेदार माल्टा ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 11 जुलाई से शुरू होगा मतदान और मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण
Next: नौगांव में भावना रौतेला बनीं निर्विरोध ग्राम प्रधान

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.