Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए
  • देहरादून

अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए

RNS INDIA NEWS 19/09/2021
default featured image

देहरादून। नगर निगम कर अनुभाग की टीम ने शहर में लगाए गए अवैध होर्डिंग
विज्ञापनों को हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार देर रात टीम
ने विभिन्न इलाकों में बिना अनुमति के लगे एक हजार से ज्यादा
होर्डिंग,बैनर और पोस्टर हटाए। निगम ने आगे भी रात के समय निमयों को ताक
पर रखकर लगाए जा रहे विज्ञापनों को हटाने के लिए कार्रवाई जारी रखने का
निर्णय लिया है। नगर निगम के सौ वार्डों में होर्डिंग विज्ञापन लगाने का
काम जिन निजी कंपनियों को सौंपा था। उनके साथ अनुबंध की समयसीमा काफी
पहले ही समाप्त हो गई है। ऐसे में राजनैतिक दलों के साथ ही कई प्राइवेट
कंपनियां इसका खूब फायदा उठा रही हैं। जिन साइटों से निगम को लाखों रुपये
की आय होती थी, ऐसी कई साइटों पर मुफ्त में ही होर्डिंग विज्ञापन लगा दिए
जा रहे हैं। ऐसे में एक तरफ निगम को लाखों का रुपये की चपत लग रही है।
वहीं दूसरी तरफ प्रतिबंधित इलाकों में लग रहे अवैध होर्डिंग, बैनर पोस्टर
शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं। उधर निजी कंपनियां टेंडर लेने में दिलचस्पी
नहीं दिखा रहीं। इसके बाद विधिवत होर्डिंग आदि लगाने का काम किसी कंपनी
को सौंपने के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है। यह कमेटी जल्द ही अपनी
रिपोर्ट नगर निगम प्रशासन को सौंपेगी। कार्रवाई करने वाली टीम में कर एवं
राजस्व अधीक्षक भूमि विनयप्रताप सिंह व निगम के कर्मचारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला अपराधों पर रोक के लिए शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
Next: कॉमरेड बीरेन्द्र भंडारी को भावपूर्ण श्रद्धान्जलि दी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.