Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अवैध मांस की दुकानों पर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
  • पौड़ी

अवैध मांस की दुकानों पर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। पौराणिक एवं धार्मिक नगरी श्रीनगर नगर निगम के तहत विभिन्न देवलायों एवं बस्ती के समीप खुली अवैध मांस की दुकानों को बंद न करने पर भाजपाइयों ने स्थानीय प्रशासन एवं नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। भाजपाइयों एवं स्थानीय लोगों ने सीएम को पत्र भेजकर अवैध मांस की दुकानें नगर आयुक्त या प्रशासन से जल्द बंद कराने की पुरजोर मांग उठाई है। सीएम को भेजे पत्र में भाजपा के पूर्व दर्जाधारी अतर सिंह असवाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुशलानाथ ने कहा कि शहर में 26 दुकानें लम्बे समय से अवैध रूप से संचालित हो रही थी, किंतु प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ था, जब आरटीआई से निगम से जानकारी ली तो 26 दुकानें अवैध पायी गई। जिस पर प्रशासन ने मात्र छह ही अवैध दुकानें बंद कर इतिश्री कर दी। अभी भी 20 अवैध मांस की दुकानें संचालित हो रही हैं। कुशलानाथ ने कहा कि श्रीनगर में अन्य स्थानों में बिना लाइसेंस की खुली अवैध मांस की दुकानों को नहीं हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त, जिला अभिहित अधिकारी के साथ ही क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी वर्तमान समय में अवैध दुकानों को हटाने में नाकाम है, इसकी विधिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री से डीएम को पत्र भेजने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। भाजपाइयों ने सीएम से अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों के पीछे चल रहे खेल का पर्दापाश करते हुए जल्द दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध दुकानें बंद करने की मांग की है। ज्ञापन में स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसडर एवं भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ बीपी नैथानी, विनय घिल्डियाल, राजीव कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, प्रभात पांडेय, बृजेश भट्ट, संजीव कंडारी सहित कई लोगों के हस्ताक्षर मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुंड-चमोली मोटर मार्ग पर वेली ब्रिज तैयार, वाहनों की आवाजाही शुरू
Next: जिला पंचायत के कर निरीक्षक ने ली देवता की शरण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.