Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अवैध खनन में क्रशर सीज, 23 लाख का जुर्माना लगा
  • रुद्रप्रयाग

अवैध खनन में क्रशर सीज, 23 लाख का जुर्माना लगा

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने एक क्रशर को सीज किया है जबकि विभिन्न अनियमितता पाए जाने पर 23 लाख का जुर्माना लगाया है। अवैध खनन एवं खनन संबंधित दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर ग्राम ल्वारा स्थिति मैसर्स आरजी बिल्डवैल द्वारा संचालित मोबाईल स्टोन क्रशर, हॉट मिक्स प्लांट एवं क्रशर प्लांट में भंडारित उप खनिज को सीज किया गया। संबंधित को नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब देने के भी निर्देश दिए गए हैं। उप निदेशक बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम चमसील-सारी तहसील रुद्रप्रयाग में सारी पुल के समीप एक अपस्ट्रीम में वाहन संख्या यूके 13सीए-0593 में कुछ मजदूरों द्वारा उप खनिज भरते हुए पाया गया। इस दौरान मजदूर मौके से फरार हो गए। जबकि वाहन चालक द्वारा रवन्ना प्रपत्र व खनन की अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी। पैमाइश करने के बाद ट्रक में 06.912 टन खनिज लदा हुआ पाया गया। जिस पर 32 हजार 419 रुपए का अर्थदंड लगाया गया। साथ ही संबधित को नोटिस भी जारी किया गया है। इसके साथ ही तहसील ऊखीमठ के ल्वारा गांव, हाल कैंप रैंतोली में संचालित आरजी बिल्डवैल के यहां निरीक्षण किया गया। जांच में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रदत्त हॉट मिक्स प्लांट का सहमति स्थापना व सहमति संचालन संबंधी अनुमति के अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। अन्य कई अनियमितता ही सामने आई। यहां क्रशर प्लांट में भंडारित उप खनिज को सीज किया गया। अनिवार्य नियमों का पालन न करने पर करीब 23 लाख, 7 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। दोनों क्रेशर संचालकों को जारी नोटिस में 15 दिनों में जबाव देने को कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोटचुला के पास प्राचीन प्राकृतिक जल स्रोत सूखा
Next: बदरीनाथ में मास्टर प्लान से प्रभावितों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.