Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अवैध कब्जे की जनहित याचिका पर मुनि चिदानंद और उप निबंधक पौड़ी को नोटिस जारी
  • नैनीताल
  • न्यायालय
  • पौड़ी

अवैध कब्जे की जनहित याचिका पर मुनि चिदानंद और उप निबंधक पौड़ी को नोटिस जारी

RNS INDIA NEWS 15/09/2020
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने सोमवार को स्वर्गाश्रम ऋषिकेश में मुनि चिदानंद द्वारा 148 नाली भूमि पर अवैध कब्जा करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। इसमें मुनि चिदानंद और उप निबंधक पौड़ी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि कुमार मलिमथ एवं न्यायमूर्ति्त आरसी खुल्बे की खंडपीठ में हुई। अधिवक्ता विवेक शुक्ला की ओर से मामले में जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें कहा है कि ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम की 148 नाली भूमि पर मुनि चिदानंद द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। जबकि यह भूमि बरेली निवासी साहू रामनारायण के नाम पर दर्ज थी। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस भूमि को मुनि चिदानंद ने 11 अप्रैल 1989 को यह कहकर अपने नाम दर्ज करा लिया कि उनको यह जमीन रामनारायण ने दान में दी है। याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि साहू रामनारायण की मृत्यु 1947 में हो गयी थी, जबकि दान 1989 को दिखाया गया है। याची ने दाननामे को चुनौती देते हुए कहा कि दान देते वक्त देने वाला व लेने वाला दोनों पक्ष जीवित होने आवश्यक हैं। इसी आधार पर उसका रजिस्ट्रेशन किया जाता है। मुनि चिदानंद द्वारा इस भूमि को अवैध तरीके से हासिल कर इस पर कब्जा किया गया है। याची ने उन्हें इस भूमि से बेदखल कर उक्त भूमि को सरकार के खाते में समायोजित करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व मुख्यमंत्रियों के बकाया भुगतान मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Next: मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आमरण अनशन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.