Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अवैध रूप से बनाए रेस्टोरेंट, ढाबे, कमरे और निर्माणाधीन होटलों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
  • देहरादून

अवैध रूप से बनाए रेस्टोरेंट, ढाबे, कमरे और निर्माणाधीन होटलों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

RNS INDIA NEWS 02/12/2022
rns featured image new

देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर अवैध रूप से बनाए गए रेस्टोरेंट, ढाबे, कमरे और निर्माणाधीन होटलों पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान प्रशासन की दो टीमों ने 30 स्थानों पर अतिक्रमण ध्वस्त किया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया लेकिन प्रशासन की कार्रवाई के आगे उनकी एक न चली।
एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में एमडीडीए, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कुठाल गेट से लेकर पानीवाला बैंड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसके तहत प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से बनाए गए ढाबे, खोले और कमरों को ध्वस्त किया। इसके अलावा इस क्षेत्र में अवैध रूप से दो होटलों का भी निर्माण किया जा रहा था। इन्हें भी प्रशासन की टीम ने ध्वस्त किया।
एसडीएम सदर ने बताया कि कुठालगेट से लेकर पानीवाला बैंड तक 73 स्थानों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण पूर्व में चिह्नित किए गए थे। इनमें से कुछ का चालान किया गया था, जबकि अन्य को ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस दिए गए थे। उन्होंने बताया कि यहां अधिकांश ढाबे और रेस्टोरेंट में शराब पिलाई जा रही थी और अन्य अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। कहा कि आने वाले दिनों में यहां अवैध नौ भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, दूसरी टीम का नेतृत्व एसडीएम मसूरी शैलेंद्र सिंह नेगी कर रहे थे। इन्होंने पानीवाला बैंड से मसूरी झील तक अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस क्षेत्र में आठ स्थानों पर एमडीडीए के मानकों के विपरीत बनाए गए भवनों और ढाबों, रेस्टोरेंट को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग की सड़क पर छह जगह किए गए अतिक्रमण को भी हटाया। एसडीएम मसूरी ने बताया कि इस क्षेत्र में कुछ लोगों ने पहले ही अतिक्रमण हटा दिया था। प्रशासन की टीम में ईओ नगर पालिका मसूरी राजेश नैथानी, नायब तहसीलदार भौपाल सिंह चौहान, नायब तहसीलदार सदर जसपाल सिंह राणा, एमडीडीए के ईई अतुल गुप्ता, वन विभाग से डिप्टी रेंज अधिकारी जगजीवन, लोनिवि के एई राजेंद्र पाल सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Next: स्कूली बच्चों को गौरा शक्ति एप की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.