Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऑटो निर्माता कंपनी से 7 लाख का माल चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

ऑटो निर्माता कंपनी से 7 लाख का माल चोरी

RNS INDIA NEWS 09/10/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। शहर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस को लगातार चुनौती देते हुए बीती देर रात चोरों ने भूरारानी स्थित एक ऑटो निर्माता कंपनी में धावा बोलकर सात लाख रुपये का माल चुरा लिया। सुबह जानकारी होने पर कंपनी मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं कंपनी स्वामी ने तहरीर देकर कार्रवाई की भी मांग की। एलायंस वन सिटी कालोनी भूरारानी में बाली ऑटो इंडस्ट्रीज कंपनी है। जो ई-रिक्शा बनाने का काम करती है। बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की भांति निर्माण कार्य समाप्त होने के बाद शुक्रवार को कंपनी का गेट बंद कर दिया गया था। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने उसी रात को ताला तोड़कर कंपनी में प्रवेश किया और अंदर रखे ई-रिक्शा में लगने वाले पार्ट एवं बैटरी सहित लाखों का माल चुरा लिया। शनिवार को चोरी की जानकारी होने पर कंपनी स्वामी ललित कुमार खेड़ा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया और कंपनी मालिक की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि कंपनी मालिक की तहरीर आने के बाद घटना की जांच की जा रही है। इसके लिए हल्का इचार्ज के अलावा संबंधित चौकी को चोरी की घटना की तफ्तीश करते हुए खुलासा करने के आदेश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नानकमत्ता पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया
Next: सीट बढ़ाने की मांग को अभाविप कार्यकर्ता मुखर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.