Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वर्ष 2024 के लिए अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक ने रखा कार्य व्यवसाय 6 हजार करोड़ पहुँचाने का लक्ष्य
  • अल्मोड़ा

वर्ष 2024 के लिए अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक ने रखा कार्य व्यवसाय 6 हजार करोड़ पहुँचाने का लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 17/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड की 32वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक रविवार, 17 सितम्बर को नगर के एक होटल में सम्पन्न हुई। बैंक अध्यक्ष सी.ए. महेश चन्द्र जोशी ने आगन्तुक सभी सामान्य निकाय प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैंक प्रबन्ध निदेशक व सीईओ पी.सी तिवारी ने बैंक की उत्तरोत्तर प्रगति सम्बन्धित उपलब्धियों से अवगत कराया। पी.सी तिवारी द्वारा निदेशक मण्डल की रिपोर्ट पढ़ते हुए अवगत कराया कि वर्ष 2022-23 में बैंक की कार्यशील पूँजी में पिछले वर्ष की तुलना में 248.30 करोड़ की वृद्धि होकर 3904.14 करोड़ हो गई है। निक्षेपों में पिछले वर्ष की तुलना में 175.44 करोड़ की वृद्धि होकर ₹ 3208.32 करोड़ तथा ऋण व अग्रिमों में गत वर्ष की तुलना में 233.31 करोड़ की वृद्धि होकर 1532.51 करोड़ का ऋण लगा रहा। बैंक की निजी पूँजी र 590.10 करोड़ हो गई है। बैंक का नेट एनपीए शून्य है। बैंक द्वारा अपने कुल ऋण का लगभग 68.74 प्रतिशत प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को वितरित किया है। बैंक प्रबन्धक निदेशक/सीईओ द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में बैंक का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण उत्तराखण्ड है तथा सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में बैंक की 31 मार्च 2023 को कुल 50 शाखाएं कार्यरत हैं एवं शीघ्र ही 5 नई शाखाएं क्रमश: डीडीहाट, दन्या, सोमेश्वर, चौखुटिया एवं रूद्रपुर में खुलने जा रही हैं। बैंक द्वारा वर्ष 2024 तक अपना कार्य व्यवसाय ₹6000.00 करोड़ तक पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में बैंक का शुद्ध लाभ ₹ 3017.96 लाख रहा, जो विगत वित्तीय वर्ष 2021-22 में अर्जित शुद्ध लाभ 1664.64 लाख के सापेक्ष 82% अधिक है। बैंक प्रबन्धन द्वारा वर्तमान वर्ष में अपने अंशधारकों को 10% की दर से लाभांश देने का निर्णय लिया है। बैंक द्वारा 31 मार्च 2023 तक ₹ 165432 करोड़ की धनराशि सरकारी प्रतिभूतियों में भारतीय रिजर्व बैंक के पास विनियोजित की गई है। प्रबंध निदेशक ने बैंक द्वारा ग्राहकों को दी जा रही सुविधाओं, बैंक की उपलब्धियां भी बताई व किए जा जा रहे समाजसेवा के कार्यों के बारे में बैठक में बताया। बैंक की वार्षिक निकाय की बैठक में बैंक उपाध्यक्षा डॉ. वसुधा पन्त, बैंक संचालक सुरेन्द्र प्रसाद, सुजाता गुलाटी, विनय कुमार टण्डन, सी.ए. दिनेश चन्द्र, सी.ए. गगनदीप सिंह सहदेव, प्रकाश पेटशाली, हरीश चन्द्र पाठक, चन्द्रशेखर काण्डपाल, दीपक गौड़, जीतेन्द्र सिंह, आनन्द सिंह बगड़वाल, किशन चन्द्र गुरुरानी, सुनील अग्रवाल आदि एवं विशेष आमंत्रित सदस्य लक्ष्मण सिंह ऐठानी, विनीत दुर्गापाल, मुमताज हुसैन शाह, दीवान सिंह बिष्ट एवं सामान्य निकाय को प्रतिनिधिगण तथा बैंक के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कल्पवृक्ष मन्दिर समिति की बैठक आयोजित, लिए गए आवश्यक निर्णय
Next: तीन साल बाद नरगोली नदी के पुल में पड़ा लिंटर

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.