Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बधाई अल्मोड़ा: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा की अटल टिंकरिंग लैब को चुना गया ‘एटीएल ऑफ द मंथ’
  • अल्मोड़ा

बधाई अल्मोड़ा: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा की अटल टिंकरिंग लैब को चुना गया ‘एटीएल ऑफ द मंथ’

RNS INDIA NEWS 14/04/2021
IMG_20210414_103247_compress45.jpg

लैब को ‘स्टार एटीएल ऑफ इंडिया’ का भी सम्मान दिया गया

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा की अटल टिंकरिंग लैब को नीति आयोग भारत सरकार के अटल इन्नोवेशन मिशन के अंतर्गत ‘एटीएल ऑफ द मंथ’ चुना गया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान हेतु उत्तराखंड से केवल पांच लैबों का चयन किया गया है। अटल टिंकरिंग लैब के इंचार्ज डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि इस हेतु अटल इन्नोवेशन मिशन के साइट पर एटील डैशबोर्ड के माध्यम से व लैब में होने वाली गतिविधियों यथा बच्चों के इनोवेटिव मॉडल्स,अटल मेंटरिंग सेशनस तथा विभिन्न एक्सपर्ट्स के द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले व्याख्यानों के आधार पर देश भर की लैबों में से चुनिंदा को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चुना जाता है। उन्होंने बताया कि इस लैब में बच्चों द्वारा दो ड्रोन, होम ऑटोमेशन, स्मार्ट डस्टबिन, ऑटोमेटिक पॉल्युशन कंट्रोलर, ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट होम तथा 3D प्रिंटर से बनी कई त्रिविमीय वस्तुओं को बनाया गया है।

अभी हाल ही में टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने लैब में आकर बच्चों के मॉडलस देखे तथा व्याख्यान दिया। उन्होंने सरकारी विद्यालय में इस तरह के प्रयासों की भूरी भूरी प्रशंसा की। इसके अलाव विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान शाला के वैज्ञानिकों के एक दल ने भी लैब में भ्रमण कर बच्चों के मॉडल्स देखे तथा उनको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व इंटरनेट ऑफ थिंग्स की विभिन्न जानकारियां दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार पांडे ने बताया कि विद्यालय के इस लैब में समय-समय पर अन्य विद्यालयों के बच्चे तथा समुदाय के बच्चे भी आकर हैंड्स ऑन कर विभिन्न मॉडल को बनाते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय कि अटल टिंकरिंग लैब को पूर्व में भी दो बार एटीएल ऑफ द मंथ चुना गया है। भारत सरकार के नीति आयोग के द्वारा इस लैब को ‘स्टार एटीएल ऑफ इंडिया’ का भी सम्मान दिया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज की अटल टिंकरिंग लैब को शिक्षा विभाग द्वारा एजुकेशन टूर के एक महत्वपूर्ण स्थल के रूप में भी चिन्हित किया है तथा लगभग 30 विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा लैब में भ्रमण कर विभिन मॉडलों को बनाना सीखा है। लैब की प्रगति पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी हर्ष बहादुर चंद ने हर्ष व्यक्त किया है। उनके साथ ही तारा दत्त भट्ट, मोती प्रसाद साहू, बराती लाल यादव, प्रदीप सलाल, कृपाल सिंह बिष्ट, धन सिंह धोनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा, सुमन पाठक, नवीन वर्मा, भावना वर्मा, कमलेश मिश्रा, गणेश सिंह पालनी आदि ने भी लैब की प्रगति पर हर्ष व्यक्त किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गर्मी में सनस्क्रीन लोशन खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें, त्वचा को नहीं होगा नुकसान
Next: 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.