Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अतिक्रमण पर खोखले दावों से जान का जोखिम
  • देहरादून

अतिक्रमण पर खोखले दावों से जान का जोखिम

RNS INDIA NEWS 28/07/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। कांवड़ यात्रा मार्गों से अतिक्रमण हटाने के प्रशासन और पुलिस के दावे ऋषिकेश में हवाई साबित होते नजर आ रहे हैं। हरिद्वार बाइपास मार्ग पर योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के दोनों किनारों पर अतिक्रमण से न सिर्फ यातायात में व्यवधान पैदा हो रहा है, बल्कि आवागमन के दौरान यहां हरवक्त दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। बावजूद, जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई की बजाय मूकदर्शक बने दिख रहे हैं।   हरिद्वार बाइपास मार्ग कांवड़ यात्रा के लिहाज से बेहद व्यस्ततम मार्ग है। कांवड़ियों के दोपहिया और बड़े वाहन इसी मार्ग से होकर नीलकंठ की ओर पहुंच रहे हैं। भारी वाहन व सवारी वाहन भी इस सड़क पर दौड़ रहे हैं। महज सात मीटर की सड़क पर अत्याधिक ट्रैफिक का दबाव होने से पहले लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। डाक कांवड़ शुरू होने से मार्ग पर भीड़ और ज्यादा बढ़ गई है। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के आसपास सड़क किनारे अतिक्रमण से पैदल चलने के लिए जगह नहीं बची है। मजबूरन स्टेशन से आने-जाने वाले लोगों को जान जोखिम में डालकर पक्की सड़क पर चलना पड़ रहा है। अस्थायी अतिक्रमण के साथ ही यहां सवारी वाहनों के जमावड़े से ट्रैफिक बाधित होने की समस्या के साथ ही अराजक माहौल भी हररोज बना दिख रहा है। हैरानी है कि इसी मार्ग से रोजाना प्रशासन और पुलिस के अधिकारी गुजर रहे हैं, मगर उन्हें यह अतिक्रमण और लोगों की समस्या नजर नहीं आ रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरिल्ला 20 अगस्त से सीएम आवास पर देंगे धरना
Next: 146 लावारिस अस्थियां गंगा में विसर्जित की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.