Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अतिक्रमण के खिलाफ चली जेसीबी
  • ऊधम सिंह नगर

अतिक्रमण के खिलाफ चली जेसीबी

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। नगर के मुख्य बाजार सहित लिंक मार्गों पर नालियों से बाहर सामान आदि रखकर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ पालिका प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस और ईओ प्रवीण कुमार सक्सेना के नेतृत्व में पालिका की टीम ने नगर के मुख्य बाजार, सकैनिया मोड़ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस बार पालिका की टीम के साथ जेसीबी और पुलिस प्रशासन भी साथ चल रहा था। पालिका की टीम ने कई स्थानों पर नालियों से बाहर रखे गए होर्डिंग, बोर्ड एवं सामान को जब्त किया। पालिका प्रशासन की कार्रवाई से नालियों से बाहर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया कई दुकानदारों ने अपने आप ही नालियों से बाहर रखे सामान को पीछे कर लिया। पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस ने कहा कि मुख्य बाजार सहित लिंक मार्गों पर नालियों से बाहर किए गए अतिक्रमण से आए दिन यातायात प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि पालिका प्रशासन की टीम औचक निरीक्षण कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगी। पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण करने वाले लोगों के नगद चालान भी किये गये। इस दौरान जुगल किशोर गुप्ता, सीताराम सिंह, अशोक बांगा, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, एनडी तिवारी, शिवा, अजय कुमार, सुनील कुमार, राजू वाल्मीकि आदि पालिका कर्मी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्रांडेड कपड़ों की शॉपिंग में कहीं आप भी तो नहीं खा रहे धोखा, इन तरीकों से करें नकली की पहचान
Next: रोज करना चाहिए हलासन, होते हैं चौंकाने वाले फायदे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.