Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अतिक्रमण हटाओ अभियान के निशाने पर फड़ एवं ठेलियां, पक्के अतिक्रमणों पर प्रशासन मौन
  • पौड़ी

अतिक्रमण हटाओ अभियान के निशाने पर फड़ एवं ठेलियां, पक्के अतिक्रमणों पर प्रशासन मौन

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  श्रीनगर में हर बार नगर निगम व प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है, लेकिन यह अभियान कुछ दिन तक केवल फड़ एवं ठेलियों को हटाने तक ही सीमित रह जाता है। जबकि पक्के अतिक्रमण पर अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है। श्रीनगर बाजार में ही करीब 40 से अधिक पक्के अतिक्रमण नगर निगम द्वारा चिह्नित किए गए हैं। श्रीनगर में हर बार अतिक्रमण हटाओ अभियान के निशाने पर फड़ एवं ठेलियां ही रहती हैं। प्रशासन की कार्यवाही के बाद कुछ दिन तक फड़, ठेली का अतिक्रमण भी हट जाता है, लेकिन फिर से इनका अतिक्रमण शुरू हो जाता है। गत वर्ष के शुरूआत में प्रशासन की ओर से बाजार में पक्के अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी भी पहुंचा दी गई थी। लेकिन कुछ लोगों के विरोध के कारण पक्के अतिक्रमण नहीं हट पाए। प्रशासन ने पक्के अतिक्रमण को हटाने के लिए इस दौरान चेतावनी भी दी थी। फिर से गत तीन दिनों से नगर निगम की टीम द्वारा बाजार में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जिसके तहत नालियों के ऊपर व पटरियों पर किया गया अस्थायी अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जबकि इन स्थानों पर कई जगह पक्के अतिक्रमण भी हैं।नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार का कहना है कि पहले अस्थायी अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। उसके बाद प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में पक्के अतिक्रमण हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में ही करीब 40 पक्के अतिक्रमण हैं।

आठ चालान कर वसूले 4200:  श्रीनगर में नगर निगम की टीम द्वारा मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें टीम द्वारा आठ चालान कर 4200 वसूले गए। साथ ही 19 दुकानदारों का सामान भी जब्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 18 फरवरी से होगा मदकोट में शिव महोत्सव
Next: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित “गणतंत्र नमन“ के विशेष कार्यक्रम “बीटिंग दी रिट्रीट“ में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.