Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • दर्जा अटल उत्कृष्ट विद्यालय का, प्रधानाचार्य तक नहीं
  • पिथौरागढ़

दर्जा अटल उत्कृष्ट विद्यालय का, प्रधानाचार्य तक नहीं

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। गोरंगघाटी क्षेत्र में स्थित गोरंगचौड़ विद्यालय को दर्जा तो अटल उत्कृष्ट का मिला है, लेकिन विद्यालय में प्रधानाचार्य तक नहीं है। इसके अलावा रसायन विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय के शिक्षक का पद भी लंबे समय से रिक्त चल रहा है। शिक्षकों के न होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो गई है। बुधवार को विद्यालय के शिक्षक-अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष लीलांबर गुरुरानी ने बताया कि विद्यालय में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक न होने से छात्र-छात्राओं को खासी दिक्कत हो रही है। विद्यालय में रसायन विज्ञान के शिक्षक का पद बीते पांच माह से रिक्त चल रहा है। इसके अलावा उच्चीकरण के 35 साल बाद भी विद्यालय में इतिहास विषय का पद स्वीकृत नहीं है। दो वर्ष से प्रधानाचार्य का पद रिक्त चल रहा है। गुरुरानी ने कहा सरकार एक तरफ तो सरकारी विद्यालयों में छात्रसंख्या बढ़ाने पर जोर देती है, दूसरी तरफ विद्यालय में सालों से शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में जब सरकारी स्कूलों में शिक्षक ही नहीं होंगे तो अभिभावक कैसे अपने बच्चों को वहां पढ़ने भेजेंगे। उन्होंने कहा महज नाम बदलने से ही विद्यालय की स्थिति में सुधार नहीं होगा। व्यवस्थाओं में भी सुधार लाना होगा। उन्होंने प्रशासन से विद्यालय में रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुमदेश क्षेत्र में गौरा महोत्सव का आगाज
Next: पुल्ला-टमटकांडे मार्ग की दुर्दशा से ग्रामीणों में आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.