Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनने से विद्यार्थियों का होगा सर्वांगीण विकास: पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल
  • अल्मोड़ा

अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनने से विद्यार्थियों का होगा सर्वांगीण विकास: पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल

RNS INDIA NEWS 13/07/2021
WhatsApp Image 2021-07-12 at 8.03.31 PM

अल्मोड़ा। अटल उत्कृष्ट राइका बाड़ेछीना के वर्चुअल उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिह पिलख्वाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भैसियाछाना विकास खंड के राइका बाड़ेछीना व गोविंद सिंह बिष्ट नौगांव राइका का अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में चयनित होने पर आ रही समस्याओं का विधानसभा उपाध्यक्ष रधुनाथ सिंह चौहान द्वारा त्वरित निवारण करवाया गया जिसके परिणाम स्वरूप आज विकास खंड में दो विद्यालयों का चयन अटल उत्कृष्ट विद्यालय में हो पाया। साथ ही पूर्व मंत्री ने कहा विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों में विधायक निधि से धनराशि आवंटित कर फर्नीचर उपलब्ध कराये गये हैं, बाड़ेछीना राइका में विधायक निधि से फर्नीचर व भवन निर्माण हेतु 45 लाख रुपये स्वीकृत करवाए गये जिसके परिणाम स्वरूप भवन का निर्माण हो पाया है।
पूर्व मंत्री ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि बाड़ेछीना व नौगांव में अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा और आगामी भविष्य में क्षेत्र से प्रतियोगात्मक परीक्षाओं में सफलता की संभावना बढ जाएगी और अभिभावकों को अपने बच्चों के शिक्षा हेतु शहरी क्षेत्रों की ओर पलायन नहीं करना पडेगा, जिससे पलायन भी रुकेगा। उत्तराखंड सरकार सबका साथ सबका विकास को लेकर निरंतर आगे बढ रही है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख खुशबू पाण्डेय ने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनने से क्षेत्र के बच्चों का विकास होगा और भविष्य में रोजगार के संभावना बढेगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख धरम सिह मेहरा ने विधायक रघुनाथ सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। पूर्व प्रमुख सूरज बनौला व नारायण सिह पैनवाल, प्रधानाचार्य सतीश चन्द्र मिश्रा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन केवलानंद पंत ने किया। कार्यक्रम में बलदेव आर्य, मोते सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह सुप्याल, हेमंत तिलारा, पान सिंह बिष्ट, राकेश भण्डारी, कल्याण सिंह बोरा, दीपक भट्ट, पूरन गैलाकोटी, मनोज बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 जुलाई
Next: वात्सल्य योजना के लाभार्थियों के चेक वितरण का कार्य 17 जुलाई तक पूरा करने के दिए निर्देश

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.