Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • असम की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए जोर-शोर से प्रचार शुरू
  • राष्ट्रीय

असम की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए जोर-शोर से प्रचार शुरू

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

गुवाहाटी (आरएनएस)। दुर्गा पूजा उत्सव के बाद असम की पांच विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार शनिवार को तेज हो गया। हालांकि पांच सीटों के लिए 31 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच है।
भाजपा ने भवानीपुर से फणीधर तालुकदार, मरियानी से रूपज्योति कुर्मी और थौरा से सुशांत बोरगोहेन को मैदान में उतारा है, जबकि उसकी सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने क्रमश: गोसाईंगांव और तामुलपुर से जिरोन बासुमातारी और जोलेन दैमारी को मैदान में उतारा है।
मार्च-अप्रैल विधानसभा चुनावों में मुस्लिम बहुल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोकेट्रिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के पूर्व नेता तालुकदार और कांग्रेस के पूर्व नेता कुर्मी और बोरगोहेन चुने गए थे, लेकिन तीनों हाल ही में अपनी सदस्यता छोडऩे के बाद भाजपा में शामिल हो गए।
कांग्रेस ने गोसाईंगांव से जोवेल टुडू, भवानीपुर से शैलेंद्र नाथ दास, तामूलपुर से भास्कर दहल, मरियानी से लुहित कोंवर और थौरा से मनोरंजन कुंवर को मैदान में उतारा है। एआईयूडीएफ और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट, दोनों ने हाल ही में गठबंधन तोडऩे से पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाले 10-पार्टी महाजोत (महागठबंधन) के सहयोगी के रूप में मार्च-अप्रैल विधानसभा चुनाव लड़ा था। महाजोत की सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने थौरा में एक उम्मीदवार कृष्णा गोगोई को मैदान में उतारा है।
कई अन्य स्थानीय पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि चुनावी दौड़ में 12 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। दो मौजूदा विधायकों की कोविड से मौत के कारण उपचुनाव आवश्यक थे, जबकि दो कांग्रेस और एक एआईयूडीएफ विधायक अपनी विधानसभा सदस्यता छोडऩे के बाद भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हाल ही में राज्यसभा के चुनाव के बाद अपनी माजुली सीट खाली कर दी थी, लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की है। वोटों की गिनती 2 नवंबर को होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बड़कीपोना में रावन दहन रुकवाने गयी पुलिस पर पथराव, डीएसपी सहित आठ पुलिसकर्मी घायल
Next: जांच में फर्जी निकला पत्नी को बंधक बनाने का मामला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.