Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • असली शुद्ध शहद की पहचान कैसे करें, जानिए 7 आसान तरीके
  • रहन-सहन

असली शुद्ध शहद की पहचान कैसे करें, जानिए 7 आसान तरीके

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
art blur color delicious

शहद एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसका उपयोग खाने के लिए किया जाता है चूँकि शहद सेहद को काफी फायदा पहुंचाता है इस वजह से बहुत से लोग शहद को अपने रोज के खाने में इस्तेमाल करते हैं। यदि शहद मिलावटी है तो यह सेहत को फायदा पहुँचाने की जगह उल्टा नुकसान पहुँचाता है इसलिए जब भी आप शहद खरीदने जाए या फिर घर पर ले आये तो उसके असली या नकली होने का अंतर जरुर चेक करे। तो असली शहद की पहचान क्या है चलिए जानते हैं।

1. कांच की मदद लें
इसके लिए आपको कांच की प्लेट लेना है इसमें शहद की कुछ बूँद गिराना है यदि शहद को टपकाने पर यह सांप की कुंडली के जैसी आकृति बना ले तो यह शुद्ध होगा लेकिन यदि शहद तुरंत फैल जाए तो यह नकली होगा।

2. पानी के साथ मिलाकर देखें
आप पानी की सहायता से भी असली और नकली शहद की पहचान कर सकते हैं इसके लिए आपको एक कांच के गिलास में साफ पानी लेना है। इसमें पतले तार के रूप में शहद को गिराना है यदि शहद शुद्ध होगा यह पतले तार के जैसे गिलास की सतह पर बैठ जायेगा जबकि अशुद्ध हनी पानी में घुल जाता है।

3. रुई की सहायता ले
शहद को रुई में भिगोकर उसकी बत्ती बनाये अब इसकी बत्ती को जलाये यदि शहद नकली होगा तो यह जलेगा ही नहीं यदि जल भी जाता है तो यह चिट चिट की आवाज के साथ जलेगा।

4. सफेद कपड़े से जांचे
इसके लिए आपको साफ सफेद कपड़े पर शहद की कुछ बूंद गिराना है। थोड़ी देर बाद इस कपड़े को पानी से धोएं यदि शहद शुद्ध होगा तो कपड़े पर दाग नहीं लगेगा लेकिन यदि शहद अशुद्ध है तो कपड़े पर दाग लग जायेगा।

5. मौसम से करें असली शहद की पहचान
आपको बता दे कि असली शहद सर्दी यानी ठंड के मौसम में जम जाता है जबकि गर्मी के मौसम में पिघल जाता है लेकिन यदि आपका शहद हर मौसम में एक जैसा ही रहता है तो आपको समझ जाना है कि शहद में मिलावट की गयी है।

6. लकड़ी की सहायता लें
इसमें आपको एक लकड़ी का टुकड़ा लेना है और इस लकड़ी के टुकड़े में शहद की कुछ बूँद गिराना है इसके बाद शहद के पास माचिस की जलती हुई तीली ले जाए यदि यह जलने लग जाए तो यह शुद्ध होगा जबकि नकली जलेगा ही नहीं या चिट चिट की आवाज करके जलेगा।

7. मक्खी बता सकती है असली नकली शहद
मक्खी लगभग सभी घरों में रहती है ऐसे में असली नकली शहद की पहचान मक्खी के जरिये पता कर सकते हैं शुद्ध शहद में मक्खी फंसती नहीं है बल्कि फडफ़ड़ा कर उड़ जाती है जबकि मिलावटी शहद में मक्खी फंसकर रह जाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छुपा कर रखी हुई एक लाख अड़सठ हजार की अवैध शराब पकड़ी, एक युवक गिरफ्तार
Next: पर्यटन सचिव ने की बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यो को लेकर बैठक

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.