Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अशोक शिलालेख की ओर रुख कर रहे पर्यटक
  • देहरादून

अशोक शिलालेख की ओर रुख कर रहे पर्यटक

RNS INDIA NEWS 04/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। कालसी स्थित अशोक शिलालेख को देखने आजकल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल आदि कई प्रदेशों से बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। नये संसद भवन की आर्ट गैलरी में अखंड भारत के नक्शे में कालसी का नाम आने से अशोक शिलालेख को देखने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। यहां तक कि स्थानीय क्षेत्रवासी व जिले के लोग भी इसे देखने आ रहे हैं। कालसी स्थित अशोक शिलालेख का नाम नये संसद भवन की आर्ट गैलरी में अखंड भारत के नक्शे पर अंकित है। जिसके बाद अशोक शिलालेख और कालसी का नाम देश व दुनियां के सामने प्रसिद्धि पाये हुए हैं। स्थानीय निवासी सूरज तोमर, विजय कुमार, रेखा चौधरी, कृष्णपाल सिंह, चतर सिंह ने कहा है कि कालसी का नाम जिस प्रकार से भारतवर्ष में प्रसिद्ध हुआ है सरकार को कालसी शिलालेख को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना चाहिए। अशोक शिलालेख के केयरटेकर जगदीश प्रसाद सेमवाल ने बताया कि पहले यहां पांच से दस पर्यटक आते थे, लेकिन जब से नये संसद भवन की आर्ट गैलरी में लगे नक्शे में कालसी का नाम आया है, तब से यहां रोज से सौ से अधिक पर्यटक इसे देखने आ रहे हैं। कहा कि पर्यटन विभाग व सरकार को चाहिए कि अशोक शिलालेख को आधुनिक सुविधाओं से जोड़े। यहां के रास्ते ठीक हों। तमाम तरह की सुविधायें उपलब्ध करायी जांय। जिससे यह पर्यटक स्थल के रूप में अधिक विकसित हो सके। कहा कि सुविधाओं से जुडने पर यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक बढ़ेगी। कहा कि जौनसार बावर के प्रवेश द्वार कालसी में होने यहां जो भी पर्यटक आयेंगे, वह जौनसार बावर की प्राकृतिक सौंदर्यता का लुत्फ उठाने के अन्य पर्यटक स्थलों की ओर रुख करेंगे। जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दशोलीगढ़ दिवा कौथीग में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Next: बेहोशी की हालत में पड़े वृद्ध व्यक्ति की रुद्रप्रयाग पुलिस ने की मदद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.