Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आर्य समाज में स्वास्थ्य शिविर और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर संगोष्ठी आयोजित
  • अल्मोड़ा

आर्य समाज में स्वास्थ्य शिविर और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर संगोष्ठी आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/11/2025
default featured image

अल्मोड़ा। आर्य समाज स्थापना के 150 वर्ष तथा महर्षि दयानंद सरस्वती की जन्म द्विशताब्दी के उपलक्ष्य में आर्य समाज अल्मोड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि आयु के इस चरण में सुरक्षा, सम्मान और न्याय सभी का अधिकार है। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के सचिव दयाकृष्ण कांडपाल ने किया। उन्होंने महर्षि दयानंद के समाज सुधार कार्यों को याद करते हुए उपस्थित न्यायिक अधिकारियों और चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आर्य समाज के वरिष्ठ सदस्य मोहन सिंह रावत और वरिष्ठ दंत चिकित्सक संतोष बिष्ट का सम्मान किया गया। साथ ही चिकित्सक विशाल शर्मा और उनकी टीम को ‘सत्यार्थ प्रकाश’ भेंट किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लगभग सौ लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें शुगर, बीपी सहित अन्य परामर्श और औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में चिकित्सक विशाल शर्मा के साथ जिशान अली, लता बिष्ट और दंत विशेषज्ञ संतोष बिष्ट ने सेवाएँ प्रदान कीं। कार्यक्रम में दयाकृष्ण कांडपाल, दिनेश तिवारी, गौरव भट्ट, किशन सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, अर्जुन सिंह रावत, सरोज तिवारी, सुखलाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन न्यास से जिला अस्पताल में स्थापित होगी 3डी अल्ट्रासाउंड मशीन
Next: राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे 587 नये नर्सिंग अधिकारी

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-03 at 17.02.02_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
  • रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार
  • केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा
  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.