Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए द्वितीय स्तर की रेंडेमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण
  • सोलन

अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए द्वितीय स्तर की रेंडेमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक मुंमंचिंग की उपस्थिति में आज निर्वाचन कार्य के लिए तैनात कर्मियों की द्वितीय स्तर की रेंडेमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
कृतिका कुलहरी ने इस अवसर पर अवगत करवाया कि 50-अर्की निर्वाचन के उप निर्वाचन के लिए 185 मतदान दल गठित किए गए हैं। इनमें 185 पीठासीन अधिकारी, 185 सहायक पीठासीन अधिकारी एवं 370 मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी कर्मचारियों की डियूटी इस कार्य के लिए विशेष रूप से बनाए गए साॅफ्टवेयर के माध्यम से लगाई गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कार्य स्थल, तिथि व समय का निर्धारिण कम्पयूटरीकृत प्रणाली से हुआ है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल, जिला सूचना अधिकारी संजीव, तहसीलदार निर्वाचन राजेश तोमर, नायब तहसीलदार दीवान ठाकुर एवं रेंडेमाइजेशन प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश के चलते यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड मे ही रोके रखा
Next: पेन-इंडिया स्कूल के नवनिर्मित भवन का पूजन किया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.