Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • अर्की में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर बताया वोट का महत्व
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

अर्की में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर बताया वोट का महत्व

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत अभिनव माध्यम से जन-जन को मतदान का महत्व समझाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज राजकीय स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा राजकीय महाविद्यालय अर्की में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों को मतदान का महत्व बताया गया। स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शिव कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ तहसीलदार कुनिहार रमन ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता की विजेता टीम एवं मैन आॅफ दि मैच को ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिव कुमार ने कहा कि स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों एवं छात्र-छात्राओं का आह्वान किया गया कि वे 30 अक्तूबर, 2021 को वोट डालने आवश्य जाएं तथा अपने अभिभावकों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। छात्रों को बताया गया कि लोकतन्त्र में एक-एक वोट का महत्व है और उन्हें लोकतन्त्र के इस महापर्व में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। सभी को अवगत करवाया गया कि मतदान स्वस्थ लोकतन्त्र की नींव है और सभी मतदान कर विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वीप के अन्तर्गत आयोजित की जा रही गतिविधियों का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक बनाकर मतदान की प्रतिशतता में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि लोकतन्त्र में एक-एक वोट का महत्व है। इसके लिए आवश्यक है कि युवा पीढ़ी इस दिशा मंे जागरूक हो।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 950 से अधिक मतदाताओं वाली संख्या वाले मतदान केन्द्रों के साथ लोगों की सुविधा के लिए सहायक 22 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं ताकि कोविड-19 के दृष्टिगत भीड़ एकत्र न हो।
अर्की महाविद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे वोट देकर लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं।
इस अवसर पर पुनीत ठाकुर, संजय वर्मा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 5 नवंबर को केदारनाथ धाम आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, सीएम ने की पुष्टि
Next: हाऊसिंग कॉलोनी में मुफ्त मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा जाँच शिविर 17 अक्टूबर को

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.