Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • कंप्यूटर पाठ्यक्रमों के लिए 22 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
  • सिरमौर
  • सोलन

कंप्यूटर पाठ्यक्रमों के लिए 22 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 09/08/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग निदेशालय द्वारा विभिन्न कंप्यूटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी आज जिला कल्याण अधिकारी सोलन गिरधारी लाल शर्मा ने दी।
गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि यह आवेदन पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (पीजीडीसीए) तथा डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) पाठ्यक्रम के लिए आमंत्रित किए गए हैं। पीजीडीसीए पाठ्यक्रम के लिए योग्यता स्नातक तथा डीसीए पाठ्यक्रम के लिए योग्यता दस जमा दो निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों के लिए प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित एवं विधवा, एकल नारी व दिव्यांग उम्मीदवार पात्र हैं। उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उम्मीदवार बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए अथवा परिवार की वार्षिक आय 02 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर जिला कल्याण अधिकारी सोलन अथवा संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में 22 अगस्त, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ दसवीं, 12वीं, स्नातक उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, नायब तहसीलदार द्वारा जारी प्रार्थी के माता-पिता की वार्षिक आय प्रमाण पत्र तथा हिमाचली प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियां संलग्न करनी होंगी।
उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान विभाग द्वारा 1000 रुपये तथा विशेष रूप से सक्षम को 1200 रूपए प्रतिमाह छात्रवृति प्रदान की जाएगी।

गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि उतीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को एक वर्ष के भीतर 6 माह के लिए सरकारी अथवा गैर सरकारी संस्थानों में कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रवीणता प्राप्त करने के लिए रखा जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षणार्थी को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक सरकारी कार्यालय में उपस्थित रहना होगा। इस अवधि के दौरान प्रशिक्षाणार्थी को 1500 रुपए तथा विशेष रूप से सक्षम को 1800 रूपए प्रतिमाह छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-223742 पर संपर्क किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 11 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
Next: राज्य में एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सिरमौर
  • हिमाचल प्रदेश

सिरमौर के चमांजी में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटे को ऐसे दी खौफनाक मौत

RNS INDIA NEWS 21/10/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.