Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एप्पल शोरूम में चोरी में फरार इनामी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

एप्पल शोरूम में चोरी में फरार इनामी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/02/2021
rns featured image new

हरिद्वार। एप्पल कंपनी के शोरूम में चोरी के मामले में फरार चल रहे अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह के सदस्य को हरिद्वार ज्वालापुर पुलिस ने पूर्वी चंपारण बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हरिद्वार आ रही है। पुलिस की ओर से आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2018 28 जनवरी में गोविंदपुरी ज्वालापुर के बाहर स्थित एप्पल कंपनी के शोरूम से करीब 30 लाख रुपये से लेकर 50 लाख के मोबाइल और अन्य सामान चोरी हुआ था। फरवरी में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए शाहवाज पुत्र सफी मौहम्मद निवासी ग्राम घोडासन निकट वीरताचौक, पूर्वी चंपारण, बिहार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ था। शाहवाज ने पुलिस को अन्य आरोपी रिजवान पुत्र सराजुल, ललन शाह पुत्र टुनटुनशाह, विपतदास पुत्र रामनाथ, संतोष पुत्र गौरी शंकर, प्रभुनाथ पांडे उर्फ सिवा पुत्र विनोद पांडे, शराज पुत्र जुमलमिया, राजू पुत्र मुसाफिर दास, निवासीगण घोडासन, पूर्व चंपारण, बिहार और रंजन पुत्र उमाशंकर खसौला निवासी पूर्वी चंपारण के नाम बताये थे। आरोपी ने बताया था कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर राजस्थान, पश्चिमी बंगाल, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत नेपाल में कई चोरियां की थीं। आरोपियों ने हरिद्वार से चोरी किए मोबाइल फोन को नेपाल में 5 से 10 हजार रुपये में बेचा था। मामले के खुलासे के बाद से आरोपी रिजवान पुत्र सराजुल फरार था। डीआईजी की ओर से आरोपी पर 5 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश में भेजी थी। बीते रविवार को आरोपी रिजवान को पुलिस टीम ने बिहार के पूर्वी चंपारण से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कई अन्य आरोपियों को भी पहले गिरफ्तार किया था। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लगाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति को नशीला पदार्थ पिलाकर पत्नी जेवरात और रकम लेकर मायके चली
Next: बदहाल संचार सेवा पर बीएसएनएल का पुतला जताया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.