Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अपने कर्मचारियों समेत 10 लाख लोगों की वैक्सीनेशन का खर्च उठाएगी रिलायंस
  • राष्ट्रीय

अपने कर्मचारियों समेत 10 लाख लोगों की वैक्सीनेशन का खर्च उठाएगी रिलायंस

RNS INDIA NEWS 05/03/2021
default featured image

नीता अंबानी ने लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना वायरस के विरूद्ध अब कॉरपोरेट वर्ल्ड भी अपने कर्मचारियों को टीका मुहैया करने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने रिलायंस के कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा है कि सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के टीकाकरण का पूरा खर्च रिलायंस वहन करेगी। नीता अंबानी ने पत्र में आग्रह किया है कि योग्य कर्मचारी, सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण प्रोग्राम में जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं। अपने वायदे को दोहराते हुए नीता अंबानी ने कहा कि वे कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में देश के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं। अनुमान के मुताबिक रिलायंस अपने कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को मिलाकर करीब 10 लाख लोगों के कोरोना वैक्सीनेशन का खर्च उठाएगी। इससे पहले दिसंबर 2020 के आखिर में ‘रिलायंस फैमिली डे’ के मौके पर नीता अंबानी और रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा था कि जैसे ही जरूरी इजाजत मिलेगी वे रिलायंस के कर्मचारियों और उनके परिवार वालों के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू करेंगे। पत्र में नीता अंबानी ने आगे कहा कि मुकेश और मेरा मानना है कि अपनों की खुशियों और सेहत का ख्याल रखने से ही परिवार बनता है और इसी बड़े परिवार का नाम है, रिलायंस-फैमिली।
भारत सरकार के चलाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का जिक्र करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि अब यह कुछ ही समय की बात है, देश कोरोना से जंग जीत जाएगा। आशा, विश्वास और आनंद के साथ देश एक नए दौर में कदम रखेगा।
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि आप सभी के सहयोग से हम जल्द ही इस महामारी से निजात पा लेंगे। साथ ही उन्होंने आगाह भी किया कि कोरोना अभी गया नही है, हमें कोरोना के खिलाफ पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी है। हम कोरोना से लड़ाई के आखिरी चरण में हैं और जल्द ही इस पर काबू पा लेंगे। पत्र का अंत करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि मुझे भरोसा है कोरोना हारेगा, इंडिया जीतेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार पलटने से युवक की मृत्यु, तीन घायल
Next: नेपाल गए 3 भारतीय नागरिकों की पुलिस से बहस, फायरिंग में एक की मौत- दो लापता

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.