Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, एक साल बाद मिली किशोरी
  • देहरादून

अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, एक साल बाद मिली किशोरी

RNS INDIA NEWS 26/04/2022
default featured image

ऋषिकेश। किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। जबकि किशोरी को अपहरणकर्ता के चुंगल से छुड़ाने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक 20 अप्रैल 2021 को एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी सुबह से घर से गायब है। उसका फोन भी बंद चल रहा है। बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। महिला ने बताया कि मोहल्ले में रहना वाला युवक राहुल निवासी सर्वहारानगर काले की ढाल भी सुबह से घर से गायब है। महिला ने युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने ले जाने का शक भी जताया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। किशोरी के घर से आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही सर्विलांस की सहायता ली गई। मामले में एक साल से पुलिस किशोरी की तलाश और आरोपी की धरपकड़ को संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस दौरान पुलिस टीम कोरामंगलम बेंगलुरु पहुंची तो वहां पर आरोपी राहुल के 1609 मौली जागरण कांपलेक्स चंडीगढ़ में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने चंडीगढ़ में आरोपी के चुंगल से किशोरी का सकुशल बरामद कर लिया। जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर ऋषिकेश लाया गया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया मेडिकल में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पॉक्सो ऐक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम आज करेंगे केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण
Next: दक्षिण कोरियाई एयरलाइन भारत के लिए विमान संचालन फिर से करेगा शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.