Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अनुराग ठाकुर ने की केंद्रीय योजनाओं की ऑनलाइन समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • कुल्‍लू
  • धर्मशाला
  • मण्‍डी
  • राष्ट्रीय
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर ने की केंद्रीय योजनाओं की ऑनलाइन समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/08/2021
default featured image

आरएनएस
ऊना। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऊना में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने जिला हरोली विधानसभा क्षेत्र में बन रहे ट्रिपल आईटी, जिला मुख्यालय के साथ मलाहत में बन रहे पीजीआई सेटेलाइट सेंटर और रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को जिला सचिवालय आयोजित की गई दिशा बैठक में वर्चुअली शिरकत की। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने जिला में केंद्रीय सरकार द्वारा पोषित स्कीमों की समीक्षा करने के साथ-साथ ट्रिपल आईटी, रेलवे और पीजीआई सेटेलाइट सेंटर जैसी परियोजनाओं में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों को केंद्र सरकार से जारी किए गए फंड्स को लेकर भी जवाब तलब की। बैठक में डीसी राघव शर्मा, एडीसी डॉ. अमित शर्मा समेत तमाम अधिकारी जुड़े रहे। डीसी ऑफिस ऊना के साथ-साथ डीआरडीए के सभागार से भी अधिकारियों को वर्चुअल इस मीटिंग से जोड़ा गया, जबकि बैठक में पीजीआई, रेलवे और ट्रिपल आईटी के अधिकारी भी ऑनलाइन शामिल हुए।

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने सभी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि जिला के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के अन्य लोगों को इन परियोजनाओं का जल्द लाभ मिलना सुनिश्चित किया जा सके। अनुराग ठाकुर ने इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के लिए जारी किए गए फंड को लेकर भी जवाब तलब की। विभिन्न विभागों को दी गई केंद्र पोषित योजनाओं पर अनुराग सिंह ठाकुर ने अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों की पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। वहीं, डीसी राघव शर्मा ने बताया कि बैठक के लिए डीसी ऑफिस समेत डीआरडीए के सभागार में भी अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। केंद्रीय मंत्री सभी परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बात की है। वहीं, इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देखते ही देखते 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Next: सशक्त ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर गांव का आधार : कृतिका कुल्हारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.