Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विधायक अनुपमा रावत का बहादराबाद थाने पर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा
  • हरिद्वार

विधायक अनुपमा रावत का बहादराबाद थाने पर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा

RNS INDIA NEWS 22/10/2022
16- (11)

पूर्व सीएम हरीश रावत भी दो दिन से बैठे हैं धरने पर

हरिद्वार। बहादराबाद थाने पर कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी लगातार दो दिन से धरना दे रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में अनुपमा रावत बहादराबाद थाने पर धरने पर बैठी हैं। शनिवार को धरने के तीसरे दिन पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक रवि बहादुर, पूर्व राज्यमंत्री किरणपाल बाल्मिीकि, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, सुशील राठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, अशोक शर्मा, समीर अंसारी, राजीव चौधरी, महरूफ सलमानी, जितेंद्र सिंह, हिमांशु बहुगुणा, विपिन पेहवल, ठाकुर रतन सिंह, मुरसलीन कुरेशी, हेमा नेगी, सुमित सैनी, अर्जुन सिंह, वरुण बालियान आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने काह कि भाजपा सरकार पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है। निर्दोषों पर झूठे मुकद्मे किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन को दबाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकद्मे वापस लेने होंगे। जब तक मुकद्मे वापस नहीं होते धरना जारी रहेगा। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि बीजेपी सरकार में जनता का शोषण हो रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जुल्म के खिलाफ कांग्रेस प्रत्येक स्तर पर संघर्ष करेगी। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार ने सभी हदें पार कर दी हैं। अब आमने सामने का संघर्ष है। पंचायत चुनाव में धांधली के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन होगा। विधायक रवि बहादुर और अनुपमा रावत ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। झूठे मुकद्मों का डर दिखाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। गौरतलब है कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बृहष्पतिवार को बहादराबाद थाने पर धरने पर बैठ गयी थी। उनके समर्थन में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, कलियर विधायक फुरकान अहमद सहित कई विधायक भी धरने पर बैठे। शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता यशपाल आर्य भी धरने पर पहुंचे थे। शाम को हरिद्वार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी बहादराबाद थाने पर धरने पर बैठ गए। हरीश रावत रात भर धरने पर रहे। शनिवार को भी उनका धरना जारी रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छड़ी यात्रा पहुंची बागनाथ धाम
Next: पतंजलि में धूमधाम से मनायी गयी धनवन्तरि जयंती

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.