Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अनुबंधित बसों में हल्द्वानी से ही बदलेगा चालक
  • नैनीताल

अनुबंधित बसों में हल्द्वानी से ही बदलेगा चालक

RNS INDIA NEWS 03/04/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। मैदानी मार्गों से आने वाली अनुबंधित बसों में अगले फेरे के लिए अब हल्द्वानी से ही चालक बदला जाएगा। अभी तक की व्यवस्था में यह चालक रुद्रपुर से भेजा जा रहा था। यात्रियों की लगातार शिकायतों को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने व्यवस्था में यह बदलाव किया है। निर्धारित रूट पर अनुबंधित बस रवाना होने से पहले चालक को स्टेशन में इंट्री करानी होगी। बेड़े में बसों की कमी के चलते परिवहन निगम अनुबंधित बसें भी संचालित करता है। निर्धारित रूट पर जाने पर इसमें रोडवेज का परिचालक और अनुबंधित बस के मालिक की ओर से भेजा चालक जाता है। अधिकांश बसें मैदानी क्षेत्र की होने से रूट से वापसी करने पर अगले फेरे के लिए इन बसों में अब तक रुद्रपुर से चालक बदले जाते हैं। वहीं लंबे समय से इन बसों में चालकों के दुर्व्यवहार की शिकायतें मिलती रही हैं। हल्द्वानी स्टेशन में चालक की सटीक जानकारी नहीं होने से रोडवेज प्रबंधन को ऐसी किसी शिकायत के समाधान में दिक्कत होती है। अब इसके लिए हल्द्वानी से ही नया चालक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। रूट पर जाने से पूर्व नए चालक को हल्द्वानी स्टेशन में अपनी इंट्री भी करानी होगी। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक एसएस बिष्ट के अनुसार, चालक की इंट्री होने के बाद ही अनुबंधित बस को रूट पर भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमंचे-चाकू के साथ दो दबोचे
Next: घर बैठे ऑनलाइन कमाई के झांसे में गंवाए 2.78 लाख

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.