Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अंतरिक्ष में अंधा हो जाएगा ड्रैगन
  • उत्तराखंड

अंतरिक्ष में अंधा हो जाएगा ड्रैगन

RNS INDIA NEWS 22/09/2020
rns featured image new

चीन को बड़ा झटका देगा ऑस्ट्रेलिया
कैनबरा। पेइचिंग से बढ़ते तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया ने चीन को सबक सिखाने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने चीन को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्पेस ट्रैकिंग स्टेशन का एक्सेस देने की अवधि को बढ़ाने से इनकार कर दिया है। इससे अंतरिक्ष में चीन की बढ़ती सामरिक शक्ति को तगड़ा झटका लगेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, इस ट्रैकिंग स्टेशन का एक्सेस खत्म होने से चीन के अंतरिक्ष में खोज वाले मिशन और प्रशांत क्षेत्र में नेविगेशनल क्षमताओं को काफी नुकसान पहुंचेगा।
साल 2011 से चीन इस ग्राउंड एंटीना का उपयोग कर रहा था। स्वीडिश स्पेस कॉरपोरेशन के जरिए उसने इस एंटीना का उपयोग करने का कांट्रैक्ट किया था। अमेरिका का अंतरिक्ष एजेंसी नासा समेत दुनिया की कई अन्य एजेंसिंया भी इस एंटीना का उपयोग करती हैं। स्वीडिश राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी स्वीडिश स्पेस कॉरपोरेशन ने कहा कि मौजूदा कांट्रेक्ट के खत्म होने के बाद से ऑस्ट्रेलिया में स्थित किसी भी एंटीना का एक्सेस चीन के पास नहीं रहेगा।
स्वीडिश स्पेस कॉरपोरेशन से पूछा गया कि वह चीन के साथ अपने कांट्रैक्ट को क्यों खत्म कर रहा है तो उसने कहा कि हमने वर्तमान में भू राजनैतिक स्थिति और चीन के जटिल बाजार को देखते हुए यह फैसला किया है। हमने आने वाले समय में मुख्य रूप से अन्य बाजारों पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। इस कंपनी में ऑस्ट्रेलिया की भी हिस्सेदारी है।
स्वीडिश स्पेस कॉरपोरेशन के इस फैसले पर न तो ऑस्ट्रेलियाई सरकार और न ही चीन के विदेश मंत्रालय ने कोई टिप्पणी की है। फिर भी माना जा रहा है कि हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण यह फैसला लिया गया है। चीन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक तरह से व्यापार युद्ध छेड़ा हुआ है। जिससे दोनों देशों के बीच आयात- निर्यात प्रभावित हुआ है।
ग्राउंड स्टेशन अंतरिक्ष कार्यक्रमों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसके जरिए स्पेसक्राफ्ट जमीन पर मौजूद स्टेशन के साथ एक लिंक बनाते हैं। जिससे सूचनाओं और कमांड का आदान-प्रदान किया जाता है। इन स्टेशनों की अलग-अलग क्षमताएं होती हैं। ये सैन्य और नागरिक उपयोग में महत्वपूर्ण होते हैं। इनके जरिए ही अधिकतर पोजिशनिंग सिस्टम्स को चलाया जाता है।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमित मिलने से अल्मोड़ा अरबन कॉपरेटिव बैंक की शाखा 3 दिन के लिए बंद
Next: परचून की दुकान में पिलाता था शराब, हुआ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.