Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का अंतिम दिन रहा बहुत विशेष
  • देहरादून

अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का अंतिम दिन रहा बहुत विशेष

RNS INDIA NEWS 15/03/2023
13

90 से अधिक देशों के 1500 से अधिक प्रतिभागी और 25 से अधिक देशों के 75 से अधिक योगाचार्यों की रही भागीदारी

ऋषिकेश। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के सातवें दिन प्रतिभागियों ने हठ योग, चक्र संरेखण, लीला योग सूर्य नमस्कार, योग निद्रा, योग वृक्ष, वैदिक जप, मंत्र जाप, प्राणायाम, ब्रह्मांडीय ऊर्जा उपचार और प्राणिक निद्रा सहित अनेक योग सत्रों का आयोजन किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, 2023 का अंतिम दिन बहुत विशेष रहा क्योंकि यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 100 दिन पहले का है, योग दिवस के सम्मान में विशेष सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया। जिसमें स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, साध्वी भगवती सरस्वती जी और विभिन्न देशों से आये योग जिज्ञासुओं और योगाचार्यों ने सहभाग किया।
अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव के अंतिम दिन परमार्थ निकेतन की साध्वी आभा सरस्वती जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, पेंसिल्वेनिया, यूएसए में लीला योग स्टूडियो का निर्देशक एरिका कॉफमैन द्वारा लीला योग सूर्य नमस्कार, डॉ. इंदु शर्मा ने हठ योग – चक्र संरेखण, हठ योग आसन, 7 चक्रों के प्रवाह, संतुलन और अनब्लॉकिंग, मार्शल आर्ट्स के मास्टर सेंसेई संदीप देसाई द्वारा ताई ची, योगा, नृत्य ताई ची तलवार, कुंग फू और अन्य मार्शल आर्ट, लंदन के स्टीवर्ट गिलक्रिस्ट, द्वारा भक्ति योग, योग वृक्ष – द प्राणिक लीव्स, द बार्क एंड सैप, आनंद्रा, गुमी और अरिंदम द्वारा सूर्योदय नाद योग, संगीत बैंड, कीर्तनियास द्वारा एक मधुर कीर्तन कार्यशाला, डॉ. राधिका नागरथ ने योग के माध्यम से मन-शरीर संतुलन, विश्व प्रसिद्ध योग शिक्षक और अखंड योग संस्थान के संस्थापक योगऋषि विश्वकेतु ने प्रतिभागियों को शास्त्रीय सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। आनंद मेहरोत्रा द्वारा ’ट्यूनिंग इनटू ए ग्रेटफुल हार्ट’, सेक्रेड साउंड स्टेज पर, संयुक्त राज्य अमेरिका की डॉ. केटी जेन ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के अंतिम दिन आध्यात्मिक सत्र में जापान के लेखक केन होंडा, स्वामी स्वत्वानंद और संयुक्त राज्य अमेरिका के गुरुशब्द सिंह खालसाजी ने योगियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा परमार्थ निकेतन आश्रम की गंगा नंदिनी द्वारा इस सत्र का संचालन किया गया।
प्रसिद्ध आयुर्वेदिक मेडिसिन थेरेपिस्ट मारिया अलेजांद्रा अवचारियन ने आयुर्वेद पर एक ज्ञानवर्धक सत्र लिया जिसमें उन्होंने अग्नि और पाचन के बारे में बात की। उन्होंने समझाया कि भोजन को पचाना, अवशोषित करना और आत्मसात कैसे करना चाहिये। प्राणायाम के अभ्यास को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने वाली मैसूरु की जानी-मानी हस्ती डॉ. देवकी माधव ने श्वास और प्राणायाम पर साइंटिफिक प्राणायाम फॉर टोटल वेलनेस शीर्षक पर एक मास्टरक्लास ली। निरामय योग की संस्थापक हरिद्वार की डॉ. उर्मिला पांडे ने प्राणिक निद्रा और ब्रह्मांडीय उपचार के बारे में बात की तथा कॉस्मिक हीलिंग और ब्रह्मांडीय ऊर्जा पर चर्चा की।
योग टेंट में परमार्थ निकेतन की डॉ. इंदु शर्मा ने योग निद्रा और उसके 5 चरणों पर कक्षा संचालित की। चेन्नई योग स्टूडियो के संस्थापक रोहिणी मनोहर ने विन्यासा योग,  ब्रसेल्स, बेल्जियम में स्थित साउंड थेरेपी और योग फैसिलिटेटर एस्ट्रिड स्लेगटेन ने योग में ध्वनि और उपचार के बीच संबंध पर एक दिलचस्प सत्र आयोजित किया। सेक्रेड साउंड स्टेज में ‘इन साउंड वी रेस्ट’ रिस्टोरेटिव योग एंड हीलिंग साउंड। यूएसए की पाउला तापिया, एक अंतरराष्ट्रीय योग, माइंडफुलनेस और वेलनेस विशेषज्ञ ने रिस्टोरेटिव योग तकनीकों का प्रदर्शन किया। ‘स्वयं उपचार – ध्वनि चिकित्सा के शास्त्रीय उपकरणों का परिचय’, काल प्रकाशिनी द्वारा स्वयं चिकित्सा, शाऊल डेविड रे, एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की योग चिकित्सा द्वारा ‘आत्मा ़ सोमा, योग में दैहिक कार्य और कायाकल्प के माध्यम से आंतरिक शरीर को जागृत करने का अभ्यास कराया गया। आयुर्वेद विशेषज्ञ केरल के डॉ. राघवन रामनकुट्टी और शारदा राघवन द्वारा ‘आयुर्वेदिक नैदानिक क्षमता’, संयुक्त राज्य अमेरिका के जोसेफ श्मिटलिन द्वारा ‘ध्वनि चिकित्सा का अभ्यास कराया गया। पूरे विश्व से आये कीर्तनियों की पूरी टीम जो अब वृंदावन में है उन्होंने भावपूर्ण भक्ति जप और कीर्तन, मंत्रमुग्ध करने वाला कीर्तन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 15 मार्च
Next: युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.