Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सोमेश्वर के शहीद बिशन सिंह बोरा अटल उत्कर्ष राजकीय इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने किया। शिविर में विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, साक्षरता और सशक्तिकरण का महत्व, आर्थिक विकास, लैंगिक समानता, लोकतांत्रिक भागीदारी, मौलिक अधिकार और कर्तव्य, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा, मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम और विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत निःशुल्क कानूनी सहायता जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम और आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस मौके पर पंपलेट भी वितरित किए गए। अमन संस्था के सहयोग से ‘एक बच्चा एक किताब’ अभियान की शुरुआत करते हुए विद्यालय पुस्तकालय को 17 किताबें भेंट की गईं। साथ ही 32 निर्धन बच्चों को कॉपियां और पेन वितरित किए गए। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विद्यालय में निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, चित्रकला, स्लोगन लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें विजयी रहे प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों को सचिव शचि शर्मा ने पुरस्कारस्वरूप कॉपियां और पेन प्रदान किए। शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण और अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने बरामद किए 30 खोए हुए मोबाइल
Next: बिनसर वनाग्नि पीड़ितों को स्थायी नियुक्ति और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.