Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
  • हरिद्वार

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

RNS INDIA NEWS 09/05/2021
rns featured image new

फॉरच्यूनर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

चोरी की कार खरीदने वाला कबाड़ी भी दबोचा

हरिद्वार। फॉरच्यूनर कार चोरी के मामले की जांच में जुटी नगर कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हरियाणा से गिरोह के दो सदस्यों व चुरायी गयी कार खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर कबाड़ी के गोदाम से कार भी बरामद कर ली गयी। एसएसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी ने बताया कि बीती 29 अप्रैल को देवपुरा निवासी यशदेव कुमार की फॉरच्यूनर कार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी थी। कार चोरी का मामला दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश में लगी पुलिस व सीआईयू टीम ने मुखबिर की सूचना पर जलाल निवासी गाजियाबाद व अजरूद्दीन निवासी मेवात को हरियाणा के सोहना से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी अंकित, नीरज उर्फ अनिरूद्ध निवासी माजरा पियाऊ थाना नारनोंद हिसार हरियाणा व पवन उर्फ पीके तथा संदीप के साथ मिलकर हरिद्वार में कार चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी करने के बाद कार को पहले अजरूद्दीन के घर में छिपाकर रखा गया। सोहना हरियाणा के कल्लू कबाड़ी से साढ़े चार लाख में सौदा तय होने पर कार पर राजस्थान नंबर की प्लेट लगाकर उसके गोदाम में पहुंचा दिया गया। आरोपियों से जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने सोहना में कल्लू कबाड़ी के गोदाम पर छापामारी कर कार बरामद कर ली। कल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी ने बताया कि अंकित, नीरज, पवन उर्फ पीके तथा संदीप की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपी अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं तथा पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुके हैं। सभी के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम में एसआई पवन डिमरी, कांस्टेबल शशिकांत, बीरेश, दीप गौड़ के अलावा सीआईयू टीम के प्रभारी एसआई रणजीत तोमर, हेडकांस्टेबल सुन्दरलाल, विवेक यादव, अजय, उमेश, नरेंद्र आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच हजार में ऑक्सीजन फ्लोमीटर बेच रहा कारोबारी गिरफ्तार
Next: सीएम तीरथ ने सेना के रिटायर्ड डॉक्टर्स से मांगी मदद, कहा-कोविड पॉजिटिवों की करें सेवा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.