Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अनशन पर बैठे प्रधानपति को अफसरों ने मनाया
  • हरिद्वार

अनशन पर बैठे प्रधानपति को अफसरों ने मनाया

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
rns featured image new

रुड़की। घाड़ क्षेत्र के गांव हबीबपुर नवादा के प्रधान पति ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर शौचालय निर्माण पूरा होने के बाद भी भुगतान न कराए जाने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक सभागार के समीप आमरण अनशन शुरु कर दिया। साथ ही कई ग्रामीण भी ग्राम प्रधान पति के समर्थन में पहुंचे। शुक्रवार को प्रधान पति विकास कुमार सैनी ने अनशन शुरू किया। उनका आरोप है कि शौचालय निर्माण का कार्य पूरा होने के कई माह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। ग्राम प्रधान पति के साथ-साथ कई अन्य ग्रामीण भी भगवानपुर पहुंचे और समर्थन में आमरण अनशन पर बैठ गए। आमरण अनशन होता देख एबीडीओ महावीर सिंह एवं एडीओ पंचायत बालस्वरूप ने मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान पति की समस्याओं को सुनकर उनका तुरंत समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। एबीडीओ महावीर सिंह ने बताया कि प्रधान पति की समस्या को सुनकर समाधान करा दिया गया है। आश्वासन पर ग्राम प्रधान पति व अन्य ग्रामीणो ने आमरण अनशन समाप्त कर दिया और वापस लौट गये है। इस दौरान शुभम कुमार, रणवीर सिंह, सुखपाल सिंह, रविंद्र सिंह, बालचंद, रामरति, लीला, रानी, मांगेराम आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के हैंडपंप के साथ दो गिरफ्तार
Next: घर से जेवर-नकदी के साथ युवती गायब

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.