Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • आमरण अनशन पर बैठे पार्षद डेविड के स्वास्थ्य में गिरावट
  • नैनीताल

आमरण अनशन पर बैठे पार्षद डेविड के स्वास्थ्य में गिरावट

RNS INDIA NEWS 13/09/2020
12 (5)

हल्द्वानी। निजी स्कूलों की फीस माफी को लेकर बुद्ध पार्क में आमरण अनशन पर बैठे पार्षद धर्मवीर डेविड के स्वास्थ्य में तीसरे दिन गिरावट आई है। उनका 4 किलो वजन घटा है। प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, वह तब तक आमरण अनशन जारी रखेंगे। फीस माफी को लेकर बुद्ध पार्क में चल रहे प्रदर्शन को 39 दिन पूरे हो चुके हैं। आमरण अनशन पर बैठे पार्षद रोहित कुमार को गुरुवार को प्रशासन ने जबरन उठाकर अनशन तोड़ दिया था। रोहित का अनशन टूटने के बाद पार्षद धर्मवीर डेविड ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। डेविड का आमरण अनशन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार और प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर मनमानी फीस वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने फीस माफी आंदोलन को अपना समर्थन दिया। पीएसए के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बुद्ध पाक पहुंचकर आंदोलनकारियों की बात सुनी। आंदोलनकारियों ने उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। इस मौके पर पार्षद सरदार नरेंद्र जीत सिंह रोडू, रईस अहमद गुड्डू, तौफीक अहमद, मुकुल बल्यूटिया, राजेंद्र सिंह जीना, विनोद दानी, नीरज बगड़वाल, जाकिर हुसैन, इस्लाम मिकरानी, शकील अंसारी, हेमंत कुमार मोना, महेश चंद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज का राशिफल 13 सितम्बर
Next: परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.