Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों पर बोले अन्ना हजारे, शराब की वजह से केजरीवाल हुए बदनाम
  • राष्ट्रीय

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों पर बोले अन्ना हजारे, शराब की वजह से केजरीवाल हुए बदनाम

RNS INDIA NEWS 08/02/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत का आंकड़ा मिला है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 48 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 10 साल से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी एक करारी हार की ओर बढ़ रही है। इस बीच समाजसेवी अन्ना हजारे का बयान भी सामने आया है।
अन्ना हजारे ने मीडिया से कहा, केजरीवाल शराब के कारण बदनाम हुए और उन्होंने दिल्ली की जनता का विश्वास खो दिया। मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए, उसके विचार अच्छे होने चाहिए और उसकी छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। लेकिन, उन्हें (आप) यह समझ में नहीं आया। वे शराब और पैसे में उलझ गए। शराब घोटाले की वजह से अरविंद केजरीवाल की छवि खराब हुई और इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं। लोगों ने देखा कि अरविंद केजरीवाल चरित्र की बात करते हैं लेकिन खुद शराब में लिप्त हो जाते हैं। राजनीति में आरोप लगते रहते हैं। ऐसे में नेता को जनता के सामने जाकर साबित करना पड़ता है कि उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। आरोप लगाने से सच बदल नहीं जाता है।
केजरीवाल के साथ संबंधों पर उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान दिल्ली में राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए एक मीटिंग बुलाई गई थी। मैं उस मीटिंग में नहीं गया था। केजरीवाल ने पार्टी बनाई, नई पार्टी को दिल्ली की जनता ने बहुमत दिया। सरकार बनी। लेकिन, शराब घोटाले में केजरीवाल बदनाम हुए। लोगों का विश्वास खोया। आज जो चुनावी परिणाम आए हैं वह इसी का नतीजा है।
बता दें कि 70 सीट पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान में भाजपा जबरदस्त जीत की ओर आगे बढ़ रही है और आम आदमी पार्टी पिछड़ती जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 08 फरवरी
Next: अल्मोड़ा के प्रवेश द्वार पर शराब की दुकान संस्कृति पर काला धब्बा: वैभव पाण्डेय

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.