Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • अंकिता को न्याय दिलाने के लिए श्रीनगर में धरना-प्रदर्शन शुरू
  • पौड़ी

अंकिता को न्याय दिलाने के लिए श्रीनगर में धरना-प्रदर्शन शुरू

RNS INDIA NEWS 28/11/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले के दो माह गुजर जाने के बावजूद अंकिता के परिजनों को न्याय न मिलने पर श्रीनगर में विभिन्न संगठनों और जागरूक नागरिकों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कहा इस मामले में सरकार व प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में है। इतने समय बाद भी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई। उन्होंने ठोस कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को नगर पालिका तिराहे पर धरने में बैठे ऑल इंडिया डीएसओ और ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले को दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है। जिसे किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि अंकिता के लिए जो भी लड़ाई होगी संगठन लड़ने के लिए तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक वीआईपी का नाम तक उजागर नहीं कर पाई है। साथ ही सबूतों को मिटाने के लिए पहले ही रिजॉर्ट को तोड़ा गया और फिर फैक्ट्री में आगजनी कर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि अंकिता की मां और पिता को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। यदि जल्द से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगे। इस दौरान डीएसओ और ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने हाईकोर्ट नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश के नाम अंकिता भंडारी के न्याय के लिए पोस्टकार्ड लिखे। उन्होने कहा कि इन पोस्टकार्ड को जल्द ही न्यायाधीश को भेजा जायेगा। धरने में पहले दिन समाजसेवी अनिल स्वामी, पूजा भंडारी, विजेता सेमवाल, रचना भट्ट, विनीता खण्डूडी, राजदीप बर्त्वाल, मंगला देवी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पानी के लिए सड़क पर उतरे गागर के ग्रामीण, निकाला जुलूस
Next: एसएसबी ने बांटी ग्रामीणों को सोलर लाइट

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.