Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंकिता को न्याय दिलाने हेतु हरबर्टपुर में चलाया हस्ताक्षर अभियान
  • देहरादून

अंकिता को न्याय दिलाने हेतु हरबर्टपुर में चलाया हस्ताक्षर अभियान

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
10 (19)

विकासनगर। अंकिता हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर हरबर्टपुर में कई सामाजिक, राजनैतिक संगठनों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। लोगों ने सरकार पर पूरे मामले को लेकर लीपापोती करने का आरोप लगाया। मंगलवार को प्रतिष्ठा सेवा समिति, उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी, पछुवादून पूर्व सैनिक संगठन के कार्यकर्ता दोपहर बाद हरबर्टपुर चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। कहा कि दोनों राजस्व उप निरीक्षकों के साथ ही अन्य लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बात की भी जांच की जानी चाहिए कि रेगुलर पुलिस ने भी कार्रवाई करने में देरी क्यों की। कहा कि सरकार को पूरे प्रकरण हर बात स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने के साथ ही पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग भी रखी। हस्ताक्षर अभियान में शामिल लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से उत्तराखंड के बेटियों की सुरक्षा को लेकर लोगों में भय पैदा हो गया है। कहा कि इस घटना के बाद लोग बेटियों को घर से बाहर भेजने से भी डरने लगे हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश में बेटियों के साथ अपराध करने वालों को सरकार संरक्षण दे रही है। आरोप लगाया कि अपराधियों को सबूत मिटाने के लिए प्रशासन ने पूरा समय दिया। लोगों ने जल्द दोषियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। हस्ताक्षर अभियान में शुभम सकलानी, गिरीश डालाकोटी, भूपेंद्र सिंह डोगरा, आंचल शर्मा, प्रवीण शर्मा, शेखर सिंह, रमन ढींगरा, मुकेश दत्त, जोगिंदर सिंह, चंदन सिंह सजवाण, विभाग गोयल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमानी को राष्ट्रीय मेरिट अवार्ड में प्रथम स्थान
Next: रुद्रप्रयाग में लोकभाषा नाटक प्रतियोगिता में राआप्रावि बुढ़ना प्रथम

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.