Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेसियों ने गांधी पार्क के गेट के सामने धरना दिया
  • देहरादून

कांग्रेसियों ने गांधी पार्क के गेट के सामने धरना दिया

RNS INDIA NEWS 29/09/2022
rns featured image new

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआइ से कराने और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों ने गांधी पार्क के गेट के सामने धरना दिया।
कांग्रेसियों ने कहा कि अंकिता हत्याकांड मानवता के लिए शर्मसार करने वाला है। जिसके लिए दोषियों को फांसी होनी चाहिए, जो कि इस प्रकार के अपराध करने वालों के लिए एक नजीर साबित हो। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार को अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआइ जांच की पैरवी करनी चाहिए। इसमें परत-दर-परत सभी चीजों की जांच होनी जरूरी है। जैसे रिसार्ट में आने वाले वीआइपी के नाम का भी पर्दाफाश होना चाहिए, जिसके लिए आरोपित रिसार्ट मालिक अंकिता पर दबाव बना रहा था।
उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम में आरोपित को इतना वक्त दिया गया कि वह साक्ष्य मिटा सके। एक महत्वपूर्ण साक्ष्य बुलडोजर से तोड़कर नष्ट कर दिया गया। जहां सीसीटीवी कैमरा सहित कई साक्ष्य महत्वपूर्ण हो सकते थे। आरोपितों के मोबाइल और उनके संरक्षकों के मोबाइल गायब हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। भाजपा नेता के बेटे के रिसार्ट में अंकिता के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है। साथ ही रातों-रात साक्ष्य नष्ट करने के इरादे से वहां बुलडोजर चला दिया गया। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा भर्ती धांधली: व्हाट्सएप से दिखाया जा रहा बाहर का रास्ता
Next: रेस्टोरेंट में आग लगने से 17 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.