Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंकिता हत्याकांड की सीबीआई से कराने की मांग दोहराई
  • देहरादून

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई से कराने की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
default featured image

ऋषिकेश। अंकिता हत्याकांड को लेकर इंद्रमणि बडोनी चौक पर एकत्रित हुए विभिन्न संगठनों के लोगों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। एक स्वर में हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग दोहराई। चेताया कि इस प्रकरण में सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शनिवार को देहरादून रोड पर इंद्रमणि बडोनी चौक पर सांकेतिक जाम लगाकर सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। धरना दे रहे लोगों ने एसआईटी की जांच पर सवाल उठाते हुए अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग को फिर से दोहराया। आंदोलनकारी राजेंद्र गैरोला ने कहा कि पहाड़ की बेटी अंकिता और उसके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए सरकार ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में एसआईटी जांच कर रही है। इससे अभी तक हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी है। साथ ही कई खुलासे अधर में हैं। एसआईटी की जांच पर सवाल उठाते हुए धरने पर डटे लोगों ने प्रदेश सरकार से अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। धरना प्रदर्शन में पार्षद विपिन पंत, आशुतोष शर्मा, राकेश सेमवाल, रेणू नेगी, चंद्रकांता जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संतुलित जीवनशैली से कम कर सकते हैं कैंसर के प्रभाव
Next: यूक्रेन ने ईरान से की रूस को हथियार आपूर्ति रोकने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.