Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अनियंत्रित वाहन ने मारी खड़ी बाइक और पास खड़े युवक-युवती को टक्कर, गहरी खाई में गिरी युवती
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

अनियंत्रित वाहन ने मारी खड़ी बाइक और पास खड़े युवक-युवती को टक्कर, गहरी खाई में गिरी युवती

RNS INDIA NEWS 14/04/2023
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी-टेका-सतपुली मोटर मार्ग पर बीते गुरुवार की शाम एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक व पास खड़े युवक-युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती गहरी खाई में गिर गई। जबकि युवक सड़क पर ही गिरकर घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से ही वाहन चालक फरार चल रहा है। जबकि राजस्व पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। वहीं घायल युवती के परिजन की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पौड़ी-टेका-सतपुली मोटर मार्ग पर बीते गुरुवार शाम एक वाहन तेज रफ्तार से अद्वाणी की ओर से पौड़ी आ रहा था। जिसने मोटर मार्ग पर टेका के समीप सड़क किनारे खड़ी बाइक व पास खड़े युवक-युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती खाई में गिर गई। युवक सड़क पर ही गिर गया। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस व राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने खाई से घायल युवती का रेस्क्यू किया। 108 की मदद से घायलो को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। नायब तहसीलदार पौड़ी हरेंद्र खत्री ने बताया कि सड़क हादसे में अमीषा नेगी निवासी प्रेमनगर पौड़ी और देवेंद्र पुंडीर हाल निवास श्रीनगर-चौरास घायल हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। चालक फरार है। हांलाकि वाहन सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायल युवती के परिजन की तहरीर पर वाहन चालक अभिषेक के खिलाफ लापरवाही व तेजी से वाहन चलाने, लोगों को घायल करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है। मामले में जल्द ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन विभाग ने आठ करोड़ का लीसा नीलामी किया
Next: पवित्र गाडू घड़े के दर्शन कर किए पुण्य अर्जित

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.