Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अनियंत्रित ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर …महिला की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

अनियंत्रित ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर …महिला की मौत

RNS INDIA NEWS 24/01/2021
rns featured image new

चालक चलते ट्रक से कूदकर हुआ फरार

रुद्रपुर। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार रामपुर निवासी महिला की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो लोग बाल बाल बच गए। घटना के बाद चालक ट्रक से कूदकर फरार हो गया। जिससे काशीपुर रोड पर जाम लग गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही जाम खुलवाकर यातायात व्यवस्था शुरू की। घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रविवार को थाना अजीमनगर रामपुर निवासी बेचा अपनी पत्नी बख्तावर (45) व बहनोई इस्तफाक के साथ रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज से मिलने आए थे। दोपहर तीन बजे वह अस्पताल में भर्ती मरीज से मिलने के बाद बाइक संख्या 22 एके 4828 से वापस अजीमनगर को लौट रहे थे। इसी बीच काशीपुर रोड स्थित गावा चौक के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार बख्तावर छिटककर ट्रक के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख चालक ट्रक मौके पर छोडक़र फरार हो गया। इससे काशीपुर रोड पर लोगों का जमावड़ा लग गया। देखते ही देखते वहां पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर कोतवाल एनएन पंत, टीआई विजय विक्रम के साथ ही पुलिस कर्मी पहुंचे और जानकारी ली। बाद में पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया और यातायात व्यवस्था सुचारू की। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ यातायात-सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यातायात कांस्टेबल की तत्परता से बचा बड़ा हादसा: रविवार दोपहर गावा चौक पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे बख्तावर की मौत हो गई। इसका पता चलते ही चालक ने चलते ट्रक से कूद मारी और फरार हो गया। जिससे ट्रक हाइवे पर बिना चालक के ही चलने लगा। गनीमत रही कि पास में ही डयूटी में तैनात कांस्टेबल सुरेश जोशी को घटना की जानकारी हुई तो वह ट्रक के पीछे भागे और उसमें चढक़र ट्रक रोक लिया। समय रहते कांस्टेबल जोशी ट्रक को न रोकते तो शायद कई और वाहन बिना चालक के ट्रक की चपेट में आ सकते थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फाइनेंसर की हत्या के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार
Next: 6 माह से नहीं मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मानदेय

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.