Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई, दो लोग घायल
  • हरिद्वार

अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई, दो लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/02/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   देवबंद से मंगलौर आ रहे एक चिकित्सक तथा उनके सहयोगी की कार मंगलौर-देवबंद मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को 108 सेवा से उपचार के लिए रुड़की चिकित्सालय में भर्ती कराया है। शुक्रवार रात को देवबंद से एक चिकित्सक अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार गुड़मंडी से कुछ पहले मंगलौर देवबंद मार्ग पर पहुंची तो कार से चालक का नियंत्रण हट गया। तेज गति होने से कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जब दुर्घटना को देखा तो उन्होंने पहले घायलों को निकालने का प्रयास किया। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाल कर 108 सेवा के माध्यम से रुड़की के राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। घायलों की पहचान डॉ. मुजम्मिल खान तथा नसीम चौधरी निवासी देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है। इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला पर हमला करने वाले पर मुकदमा दर्ज
Next: तमंचे और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

बीमा कराने के नाम पर आईआईटी कर्मी से दस लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांडेखोला में हटाया गया सार्वजनिक कूड़ेदान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मिलेगा बढ़ावा
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम
  • नशे की गिरफ्त में फंसे युवक को पुलिस ने पहुंचाया नशा मुक्ति केंद्र
  • महिला ने आग लगाकर दी जान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.