Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अनियंत्रित कार पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल
  • देहरादून

अनियंत्रित कार पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
17- (8)

विकासनगर। आराकोट त्यूणी मोटर मार्ग पर रविवार दोपहर में ग्राम काष्टा के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गये। घायलों को पीएचसी त्यूणी में प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें रोहडू हिमाचल अस्पताल के लिए रेफर किया गया। रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे दोपहर में एक ऑल्टो कार आराकोट से त्यूणी आ रही थी। तभी कार काष्टा गांव के पास पुलिया से टकरा जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार में सवार तीन लोग सुरेश पुत्र गेनू निवासी हरपाल थाना जुब्बल जिला शिमला हिमाचल, सोजीराम पुत्र हिसरू निवासी नालिया थाना जुब्बल जिला शिमला हिमाचल और बाकूराम पुत्र करमू निवासी सारी थाना जुब्बल जिला शिमला हिमाचल घायल हो गये। मौके पर पहुंची त्यूणी पुलिस ने तीनों घायलों को पीएचसी त्यूणी में एक सौ आठ सेवा से पहुंचाकर उपचार कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को रोहडू हिमाचल के लिए रेफर किया गया है। एसआई नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि कार अधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण चलने की स्थिति में नहीं है जिसे सड़क किनारे कर दिया गया है। बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाली फिल्म ब्यौला बिको च की शूटिंग का शुभारंभ
Next: जौनसार के थेचकू दास और प्रेमदास को मिला लोक वाद्य यंत्र सम्मान

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.