Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ईडी का बड़ा एक्शन; अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप की 1,400 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त कीं
  • राष्ट्रीय

ईडी का बड़ा एक्शन; अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप की 1,400 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त कीं

RNS INDIA NEWS 20/11/2025
rns featured image new

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,400 करोड़ रुपये मूल्य की नई अचल संपत्तियां जब्त की हैं। इस कदम के बाद ईडी द्वारा अब तक जब्त की गई कुल संपत्तियों का मूल्य बढ़कर लगभग 9,000 करोड़ रुपये हो गया है।

सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने यह कार्रवाई ऐसे समय में की है जब अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए कई बार समन भेजे गए, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। जयपुर–रींगस हाईवे प्रोजेक्ट से जुड़ी फेमा जांच के सिलसिले में उन्हें 17 नवम्बर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होना था, पर उन्होंने उपस्थित होने के बजाय वर्चुअल पेशी का प्रस्ताव भेजा, जिसे एजेंसी ने स्वीकार नहीं किया। इससे पहले 14 नवम्बर को भी वे पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे। ईडी का कहना है कि वह फेमा प्रावधानों के तहत उनका बयान दर्ज करना चाहती है।

फेमा जांच उन आरोपों के बाद शुरू हुई थी जिनमें कहा गया था कि 2010 में मिले हाईवे प्रोजेक्ट की लगभग 40 करोड़ रुपये की राशि सूरत स्थित फर्जी कंपनियों के माध्यम से दुबई भेजी गई थी। अगस्त में अनिल अंबानी से 17,000 करोड़ रुपये के कथित ऋण धोखाधड़ी मामले में लगभग नौ घंटे पूछताछ की जा चुकी है।

हाल ही में ईडी ने नवी मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी की 4,462.81 करोड़ रुपये मूल्य की 132 एकड़ भूमि को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अस्थायी रूप से कुर्क किया था। इससे पहले रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के बैंक धोखाधड़ी मामलों में 3,083 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 42 संपत्तियों को भी एजेंसी जब्त कर चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगली जानवरों से आमजन की सुरक्षा को कार्ययोजना तैयार करें:  महाराज
Next: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली खिलाड़ियों को कुलपति ने किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.