Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आन्ध्र प्रदेश के व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलाया
  • अल्मोड़ा

आन्ध्र प्रदेश के व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलाया

RNS INDIA NEWS 26/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। दो साल से घर छोड़कर भटक रहे आंध्र प्रदेश के व्यक्ति को चौखुटिया पुलिस से परिजनों से मिलाया है। बुधवार 22 नवंबर को मुकेश सिंह राणा निवासी पीपलधार चौखुटिया एक व्यक्ति को लेकर थाना चौखुटिया आए। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति हिंदी भाषा नहीं जान पा रहा है और ना हम इसकी भाषा समझ पा रहे हैं, संभवतः यह भटककर यहां पहुंचा है। थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक अनवर अहमद द्वारा उसे व्यक्ति की भाषा को समझने में आ रही दिक्कत को डिजिटल माध्यम से ट्रांसलेशन कर उसका नाम पता जाना, उसने अपना नाम मुच्चू नागा बाबू निवासी ग्राम रामराजू पालम थाना गुडुरु जनपद कृष्णा आंध्र प्रदेश बताया। चौखुटिया पुलिस द्वारा उपरोक्त व्यक्ति के बताए गए पते के अनुसार उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। स्थानीय निवासी मुकेश सिंह राणा द्वारा मानवता दिखाते हुए मुच्चू नागा बाबू को अपने उसके परिजनों के बारे में जानकारी होने तक अपने पास रखने की इच्छा जाहिर की, उपरोक्त व्यक्ति को उनके साथ भेजा गया। चौखुटिया पुलिस ने मुच्चू नागा बाबू के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर उनसे संपर्क कर उपरोक्त व्यक्ति के बारे में बताया गया, पहचान तस्दीक कराई गई। रविवार को मुच्चू नागा बाबू के परिजन चौखुटिया आए, उन्होंने बताया कि लगभग 2 वर्ष पूर्व पारिवारिक परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव में घर से बिना बताए निकल गए थे, इसके बाद उनकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका पता नहीं चल पाया, उसके बाद से वह अपने स्वजन के मिलने की आशा छोड़ चुके थे। परिजनों ने चौखुटिया पुलिस की सराहना की। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार, अपर उप निरीक्षक अनवर अहमद, कांस्टेबल महेश आर्या शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एबीवीपी ने फूंका पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष का पुतला
Next: नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में जागरुकता शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.