Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अमृत योजना की धीमी रफ्तार पर अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण
  • ऊधम सिंह नगर

अमृत योजना की धीमी रफ्तार पर अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

RNS INDIA NEWS 28/05/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अमृत योजना के तहत चल रहे पेयजल एवं एसटीपी कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीडीओ को अधिशासी अभियंता जल निगम काशीपुर एवं अधिशासी अभियंता यांत्रिकी खंड पेयजल निगम हल्द्वानी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि यदि दोनों अधिकारियों का उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी। रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में डीएम ने बुधवार को अमृत योजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अमृत योजना प्रथम के तहत नगर निगम रुद्रपुर में कुल पांच योजनाओं में से तीन पूरी हो चुकी हैं, जबकि दो अभी प्रगति पर हैं।
इसी प्रकार नगर निगम काशीपुर में छह में से पांच पेयजल योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि एक पर कार्य जारी है। डीएम ने अब तक तीन योजनाएं अधूरी होने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने और सभी घरों में पेयजल संयोजन कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता पेयजल निगम खटीमा ने बताया कि अमृत योजना द्वितीय के तहत नगर पंचायत शक्तिगढ़ में पेयजल पुनर्गठन कार्य 72 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य जुलाई माह तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, नगर पंचायत नानकमत्ता में योजना के तहत टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जुलाई से कार्य प्रारंभ होगा। एसटीपी कार्यों की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि कुल नौ में से सात एसटीपी कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि सितारगंज और हेमपुर स्माइल काशीपुर में कार्य प्रगति पर है। इस पर जिलाधिकारी ने दोनों कार्यों में तेजी लाकर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत सभी घरों में जल्द से जल्द पेयजल संयोजन कराने को कहा। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम काशीपुर शिवम द्विवेदी, रुद्रपुर के अधिशासी अभियंता सुनील जोशी, खटीमा के पीएन चौधरी, जल संस्थान के तरुण शर्मा, यांत्रिकी खंड हल्द्वानी के सुधीर कुमार और सहायक नगर आयुक्त काशीपुर कमल सिंह मेहता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के होंगे प्रयास: कुलपति
Next: विधायक किशोर ने अतिवृष्टि प्रभावित नगर क्षेत्र का जायजा लिया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.