Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अमृत सरोवरों के माध्यम से रोजगारपरक गतिविधियां होंगी सृजित
  • अल्मोड़ा

अमृत सरोवरों के माध्यम से रोजगारपरक गतिविधियां होंगी सृजित

RNS INDIA NEWS 03/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे के नेतृत्व में जिले के अमृत सरोवरों को पुनर्जीवित करने और उन्हें ग्रामीण विकास का केंद्र बनाने का एक अभिनव प्रयास शुरू किया गया है। शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में इस संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी अमृत सरोवरों को उनके स्थान और संभावित उपयोगिता के आधार पर विभिन्न विभागों को सौंपा जाएगा, जिससे संबंधित विभाग उसमे अन्य रोजगारपरक गतिविधियों को संचालित कर सकें। मत्स्य विभाग, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, लघु सिंचाई विभाग, लघु उद्योग विभाग और वन विभाग को इन सरोवरों के रखरखाव और विकास की जिम्मेदारी दी गई है। अमृत सरोवरों को पुनर्जीवित कर उन्हें ग्रामीण विकास का केंद्र बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। पर्यटन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी समेत अन्य गतिविधियों के लिए सरोवरों का विकास कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जाएगा। इसके अलावा अमृत सरोवरों के माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा भी दिया जा सकेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने हिस्से के सरोवरों का सर्वेक्षण करेंगे और उनकी मरम्मत और विकास के लिए विस्तृत योजनाएँ तैयार करेंगे।

जिला प्रशासन इन योजनाओं को लागू करने में पूरा सहयोग करेगा। स्थानीय समुदायों को भी सरोवरों के संरक्षण और उपयोगिता में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने कहा अमृत सरोवर सिर्फ पानी के स्रोत नहीं हैं, बल्कि ये हमारे गांवों की संस्कृति और परंपरा से जुड़े हुए हैं। इन सरोवरों को पुनर्जीवित करके हम जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण विकास को भी बढ़ावा दे सकते हैं। यह पहल हमारे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। बैठक में अधिशासी अभियंता जल संस्थान अरुण कुमार सोनी, जल निगम समीर प्रताप, जिला समन्वयक दीपक जोशी समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन भंडारा लगाकर कर रहा यात्रियों की मदद
Next: लखनऊ : मरीज के अधूरे इलाज पर कार्रवाई, 6 डॉक्टरों समेत 13 स्वास्थ्य कर्मी निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.