Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के थिंक टैंक के पास मिले गुप्त दस्तावेज, एक्शन में न्याय विभाग
  • अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के थिंक टैंक के पास मिले गुप्त दस्तावेज, एक्शन में न्याय विभाग

RNS INDIA NEWS 11/01/2023
rns featured image new

वाशिंगटन। अमेरिका से बडी सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के थिंक टैंक सेंटर (निजी कार्यालय) जिसे वह कभी-कभी ऑफिस के रूप में इस्तेमाल करते हैं, उसमें कुछ गुप्त दस्तावेज पाए गए हैं। व्हाइट हाउस ने बताया, ये दस्तावेज उस समय के हैं जब जो बाइडन बराक ओबामा के शासन में उपराष्ट्रपति हुआ करते थे।
दस्तावेज सामने आने के बाद उन्हें राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंप दिया गया है। बाइडन के विशेष वकील रिचर्ड सॉबर ने बताया, न्याय विभाग इन दस्तावेजों की जांच कर रहा है और राष्ट्रीय अभिलेखागार उसमें सहयोग भी कर रहा है।
सॉबर ने कहा, ये दस्तावेज तब सामने आए हैं, जब राष्ट्रपति बाइडन के निजी वकील पेन बाइडन सेंटर में कार्यालय की जगह खाली करने की तैयारी कर रहे थे और फाइलों को पैक कर रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2017 से 2020 तक इस स्थान का उपयोग अपने कार्यालय के लिए किया। सॉबर ने कहा, दस्तावेज सामने आने के अगले ही दिन राष्ट्रीय अभिलेखागार ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया था।
मामला सामने आने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन के विपक्षी नेताओं ने उनकी आलोचना शुरू कर दी है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा, हमें महीनों तक बताया गया कि महाभियोग के लिए देशद्रोही आधार है और इसके लिए मृत्युदंड भी है। फिर भी मुझे पता है कि कुछ नहीं होगा। इसके अलावा सीनेटर मार्शा ब्लैकबर्न ने कहा, यह पता चला है कि जो बाइडन के निजी कार्यालय में कुछ गुप्त दस्तावेज पाए गए हैं। वे वहां क्यों थे? न्याय विभाग इन दस्तावेजों की तलाश क्यों नहीं कर रहा था? और उन दस्तावेजों तक किसकी पहुंच थी? रिपब्लिकन ट्रॉय नेहल्स ने कहा, जो बाइडन के उप-राष्ट्रपति काल के गुप्त दस्तावेज उनके निजी कार्यालय में मिले। एफबीआई कब उनके घर पर छापा मारेगी?

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ी, ईसी ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
Next: मुख्यमंत्री धामी ने की जोशीमठ पहुंचकर सचिव सीएम से राहत एवं भू-धसाव से उत्पन्न स्थिति की अद्यतन जानकारी प्राप्त

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.